हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 22, 2025
चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 फरवरी 2025: आज इन राशियों पर धनवर्षा करेंगी माता लक्ष्मी, दूर हो जाएगी पैसों से जुड़ी हर समस्या, पढ़ें अपनी अपनी राशिनुसार आज की भविष्यवाणी..       हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..      

खेल

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से दी मात

October 26, 2020 08:28 AM

आईपीएल 2020 के 45वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। राजस्थान की इस जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स और संजू सैमसन। स्टोक्स ने ने जहां 60 गेंदो में नाबाद 107 रन बनाए। वहीं संजू सैमसन ने 31 गेंदो में नाबाद 54 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 152 रनों की नाबाद साझेदारी भी की।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक छह रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और इशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की।

90 के स्कोर पर किशन 37 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके बाद 26 गेंदो में 40 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए। 10 ओवर में 80 से ज्यादा रन बनाने वाले मुंबई इसके बाद संघर्ष करते दिखी। 15 ओवर में उसका स्कोर सिर्फ 116 रन था।  लेकिन अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने मैच का रुख ही पलट दिया।

101 रनों के स्कोर पर कीरन पोलार्ड (06) के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या और सौरभ तिवारी ने पांचवें विकेट के लिए ताबड़तोड़ 64 रनों की साझेदारी की। तिवारी ने 25 गेंदो में 34 रन बनाए। इस दौरा उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया।

वहीं हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 21 गेंदो में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सात छक्के और दो चौके लगाए। पांड्या ने 285.71 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं क्रुणाल पांड्या चार गेंदो में तीन रन बनाकर नाबाद रहे। हार्दिक की पारी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए।

वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्र आर्चर ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा श्रेयस गोपाल ने भी चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं कार्तिक त्यागी को एक सफलता मिली।

Have something to say? Post your comment

खेल में और

टी20 वर्ल्ड कप विजेता न्यूजीलैंड को मिली इतनी करोड़ की प्राइज मनी, जानें भारतीय टीम को मिले कितने रुपए..

T20 World Cup 2024 : हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल, पढ़ें पूरी खबर..

Afg vs NZ Test: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्‍ट के लिए अफगानिस्‍तान टीम का एलान, भारत में खेला जाएग मुकाबला

IPL 2025: 3 प्लेयर्स जिन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है RCB, कप्तान फाफ डु प्लेसी का भी लिस्ट में नाम

पाकिस्तान को हार के बाद लगा एक और करारा झटका, ICC ने सुनाई ये सजा

कौन बनेगा पंजाब किंग्स का कप्तान, टीम को करना होगा बड़ा फैसला

कौन बनेगा पंजाब किंग्स का कप्तान, टीम को करना होगा बड़ा फैसला

आखिरी 6 ओवरों की कहानी... भारतीय गेंदबाजों ने ऐसे पलटी बाजी, घुटनों पर आया पाकिस्तान..

हिमाचल में भारत-इंग्लैंड टेस्ट, 5 दिन के लिए 10 लाख में मिलेगा कॉरपोरेट बॉक्स, ऑनलाइन हो रही टिकटों की बुकिंग, पढ़ें पूरी खबर..

टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में पीटा, 8 विकेट से जीता जोहान्सबर्ग वनडे, साई सुदर्शन ने डेब्यू मैच में ही प्रोटियाज गेंदबाजों की लगा दी क्लास, इतने गेंदों पर ठोक दिया अर्धशतक