त्योहारी सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी: एक महीने में चांदी 17.6% टूटी, जानें आज के ताजा भाव       शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर       धनतेरस 2026: 6 नवंबर को सिर्फ 1 घंटा 56 मिनट रहेगा सबसे शक्तिशाली मुहूर्त; सोना-चांदी न सही, चुपचाप घर ले आएं ये ₹10 की चीज, साल भर खाली नहीं होगी तिजोरी! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम       ज्योतिर्मठ में हेलीकॉप्टर हादसा: खराब मौसम में उड़ान बनी काल, छह लोगों की मौत; सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल       सन फार्मा के मुनाफे में गिरावट, Organon अधिग्रहण से जुड़ा खर्च बना बड़ी वजह; स्पेशियलिटी दवाओं की बिक्री मजबूत       भारतीय रुपये में डॉलर के मुकाबले 33 पैसे की मजबूती, 94.93 पर बंद हुआ रुपया; शेयर बाजार की तेजी से मिला सहारा       शेयर बाजार में अक्टूबर के आखिरी दिन तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी की शानदार मासिक बढ़त; IT शेयरों में जबरदस्त उछाल       युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत       कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक      

खेल

आखिरी 6 ओवरों की कहानी... भारतीय गेंदबाजों ने ऐसे पलटी बाजी, घुटनों पर आया पाकिस्तान..

June 10, 2024 07:52 AM

रविवार (9 जून) को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा. बारिश से बाधित इस लो-स्कोरिंग मुकाबले को भारतीय टीम ने बेहद रोमांचक अंदाज में 6 रनों से जीत लिया. यह मैच एक समय पूरी तरह पाकिस्तान के चंगुल में नजर आ रहा था.

120 रनों का टारगेट चेज करते समय पाकिस्तान टीम ने शुरुआती 14 ओवरों में मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. मगर इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने खासकर जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने ऐसा कमाल दिखाया कि पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया.

यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 120 रनों का टारगेट मिला था, मगर वह 7 विकेट गंवाकर 113 रन ही बना सकी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की पाकिस्तान के खिलाफ 8 मैचों में यह 7वीं जीत रही. आइए जानते हैं मैच का टर्निंग पॉइंट क्या रहा और गेंदबाजों ने कैसे पाकिस्तान को समेट दिया...

पाकिस्तान टीम ने टारगेट चेज करते हुए 14 ओवरों में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए थे. यानी पाकिस्तान टीम के 7 विकेट बाकी थे और उसे जीत के लिए 36 गेंदों पर सिर्फ 40 रनों की जरूरत थी. यहां से जीत पाकिस्तान टीम की झोली में नजर आ रही थी. मगर इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 15वां ओवर बुमराह को दिया, जिसने पूरी बाजी ही पलट दी.

बुमराह ने इस ओवर में पहली ही बॉल पर 31 रन बनाकरखेल रहे सेट बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को क्लीन बोल्डकर दिया और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया.इस विकेट के बाद पाकिस्तान टीम जरा भी संभल नहीं सकी.

फिर अक्षर-पंड्या ने पाकिस्तान पर कसी नकेल

16वां ओवर स्टार स्पिनर अक्षर पटेल ने किया, जिन्होंने सिर्फ 2 रन दिए. यहां से पाकिस्तान पर काफी दबाव बढ़ा. फिर 17वां ओवर हार्दिक पंड्या ने किया और उन्होंने तीसरी ही गेंद पर शादाब खान को शिकार बनाया और पाकिस्तान को पूरी तरह से पस्त कर दिया.

पंड्या ने 17वें ओवर में एक विकेट लेकर सिर्फ 5 रन दिए. अब यहां से पाकिस्तान को आखिरी 18 गेंदों य 3 ओवर में 30 रनों की जरूरत थी. यहां से 18वां अ मोहम्मद सिराज लेकर आए, जिसमें पाकिस्तान ने 9 रन बनाए. यहां से भी मैच पाकिस्तान की गिरफ्त में दिखाई दिया. उन्हें आखिरी 2 ओवर में 21 रनों की जरूरत थी और 5 विकेट बाकी थे.

आखिरी 2 ओवरों में बुमराह-अर्शदीप ने समेटा

19वां ओवर एक बार फिर जसप्रीत बुमराह लेकर आए और उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 3 रन दिए. साथ ही सबसे बड़ी सफलता भी हासिल की. बुमराह ने इफ्तिखार अहमद को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच आउट कराया. अब पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी.

मगर कप्तान रोहित ने यह आखिरी ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दिया. जबकि क्रीज पर शाहीन आफरीदी और इमाद वसीम मौजूद थे. ऐसे में अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर इमाद को कैच आउट कराया और पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी. आफरीदी और नसीम शाह मिलकर ओवर में 11 रन ही बना सके और पाकिस्तान टीम 6 रनों से मैच हार गई.

मैच में ये है भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11

भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तान टीमः मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमां, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर और हारिस रउफ.

Have something to say? Post your comment

खेल में और

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर चयनकर्ताओं से की बड़ी मांग, वनडे टीम में मौका देने की वकालत

कुश्ती में भारत की मनिषा भांभलवा ने रचा इतिहास, सीनियर विश्व चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

घरेलू क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी का रोमांच चरम पर, तनुश कोटियन और अन्य गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन से चमके युवा सितारे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले की रोमांचक जंग आज, सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद क्लीन स्वीप पर नजर

ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर खेल मंत्रालय ने उठाये कड़े कदम, खिलाड़ियों के लिए विशेष शिविर का ऐलान

आईपीएल मेगा ऑक्शन में पैसों की अंधी बारिश की तैयारी, रिटेंशन के नए नियमों पर छिड़ा फ्रेंचाइजियों का महासंग्राम -

भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त

अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे

टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय

विवादों में घिरे स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे: चीनी मीम विवाद के बाद मांगनी पड़ी सार्वजनिक माफी