Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | ऊना

उपायुक्त कार्यालय ऊना में कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कई शाखाएं 48 घंटों के लिए बंद

April 05, 2021 05:57 PM
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के उपायुक्त कार्यालय ऊना में एक कर्मचारी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय की कई शाखाओं को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी चैंबर, पीएस कार्यालय, सहायक आयुक्त शाखा तथा जिला राजस्व अधिकारी शाखा को फिलहाल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन करने के बाद यह सभी शाखाएं बुधवार को खुलेंगी।

कर्मचारी के कोविड पाॅजिटिव आने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी 48 घंटे के लिए अपने आवास पर आईसोलेट हो गए हैं। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय की बंद की गई सभी ब्रांच के कर्मचारियों व अधिकारियों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। वह स्वयं भी कोविड टेस्ट करवाएंगे। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि कोरोना के प्रति एहतियात बरतें।

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें तथा उचित दूरी के नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, इसलिए बेहद आवश्यक है कि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना टेस्ट करवाएं। डीसी राघव शर्मा ने कहा कि देर से अस्पताल पहुंचने के कारण ही जिला में कोरोना से मौतें हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद बिना टेस्ट करवाए घर से बाहर न निकलें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें, क्योंकि यह सभी के हित में है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं