हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 06, 2025
हिमाचल कैबिनेट मीटिंग : राज्य सचिवालय में इस दिन होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बैठक में इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 06 फरवरी 2025 (गुरुवार); इन पांच राशि वालों को मिलेंगे अच्छे मौके और घर में आएंगी खुशियां, पढे़ं राशिफल       अर्की: जघुन पंचायत के सिमलटा गांव के समीप अनियन्त्रित कार पलटते हुए झाड़ियों में घुसी, सभी कार सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 06 फरवरी 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें गुरुवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय..       शिमला: दर्दनाक घटना; बहन बुलाती रही...नहीं सुन रही थी मान्या, बालकनी से अंदर झांकर देखा तो उड़ गए होश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलैरो कैंपर, हादसे में चालक की मौके पर मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, पढ़ें पूरी खबर..       पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में लाखों रुपए का घपला, इन खाताधारकों से हुई लाखों की धोखाधड़ी, शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..       मौसम अपडेट : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हिमपात, आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 5 फरवरी 2025 : आज भीष्माष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       आज का राशिफ़ल : 5 फरवरी; 2025; इन राशि वालों को आज मिलेंगी खुशखबरी, जानें मेष से मीन का तक का राशिफल      

हिमाचल | मंडी

भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की हो रही बात, अभिषेक ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग, पढ़े पूरी खबर.

September 07, 2022 11:25 AM
सांकेतिक फ़ोटो

भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की हो रही बात, अभिषेक ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग, पढ़े पूरी खबर. 

सुंदरनगर : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी व भाजपा के पूर्व मंडल महासचिव अभिषेक ठाकुर ने प्रेस नोट जारी करते हुए कि विधायक के चालक का बिजली बोर्ड में भर्ती को लेकर ऑडियो वायरल हुआ है और प्रदेश में आजकल गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमे विधायक के निजी चालक और एक अन्य व्यक्ति है और उसमे विधायक के चालक ने स्वीकारा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विद्युत विभाग में भरे जा रहे चालकों की भर्ती का लिखित पेपर पुंघ नामक स्तिथ दफतर में बैठ कर दिया है ।

उन्होने उक्त मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे सीबीआई से करवाने की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सुंदरनगर भ्रष्टाचार व नशा माफियों का केंद बना हुआ है। प्रत्येक भर्ती मामले में पेपर लीक के तार सुंदरनगर से ही जुड़े मिलते है हाल ही में हुई पुलिस भर्ती लीक का हाई प्रोफाईल मामला भी सुंदर नगर से ही शुरू हुआ था यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है सरकार को इस विषय की गंभीरता को समझते हुए इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।

सुंदरनगर से भावी चुनावो के लिए प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर ने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार के मामले आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़े हैं और जो व्यक्ति कड़ी मेहनत कर किसी परीक्षा को पास करना चाह रहे हैं उनकी मेहनत ऐसे भ्रष्टाचारी लोग भाई भतीजा वाद, चिटो पर नौकरियां बांट या बैक डोर से एंट्री देकर पानी फेर देते है।यह लोग बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर राजनीति करते है। इस तरह के भ्रष्ट तंत्र की अभिषेक ठाकुर ने कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की आवाज उठाई है।

वहीं ऑडियो में अपने चालक का नाम उछलने पर विधायक राकेश जम्वाल ने इसे विरोधियों की घटिया साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके चालक ने ऐसी कोई परीक्षा नहीं दी है। चालक दसवीं पास भी नहीं है।

इस ऑडियो में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश में चालक के 100 पदों के लिए 4 सितंबर को परीक्षा हुई है। इससे पहले भी सुंदरनगर में जेओए की परीक्षा का पेपर लीक होने का विवाद सामने आया था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस बारे में कोई भी शिकायत नहीं मिली है।.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कैबिनेट मीटिंग : राज्य सचिवालय में इस दिन होगी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक, बैठक में इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: जघुन पंचायत के सिमलटा गांव के समीप अनियन्त्रित कार पलटते हुए झाड़ियों में घुसी, सभी कार सवार सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: दर्दनाक घटना; बहन बुलाती रही...नहीं सुन रही थी मान्या, बालकनी से अंदर झांकर देखा तो उड़ गए होश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलैरो कैंपर, हादसे में चालक की मौके पर मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की, पढ़ें पूरी खबर..

पंजाब नैशनल बैंक की शाखा में लाखों रुपए का घपला, इन खाताधारकों से हुई लाखों की धोखाधड़ी, शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..

मौसम अपडेट : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर हिमपात, आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला : राजधानी में सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों पर शिमला नगर निगम सख्त, लक्कड़ बाजार-आईजीएमसी रोड़ पर अतिक्रमण करने वाले तहबाजारियों का सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

कुलदीप पठानियां महाराष्ट्र के पूणे शहर में आयोजित 14वें भारतीय छात्र संसद को करेंगे सम्बोधित, 7 फरवरी को पूणे के लिए होंगे रवाना, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल : विधायकों को अपमानित कर रही सुक्खू सरकार, लोकतांत्रिक मूल्यों का हो रहा हनन, बजट सत्र से पहले होने वाली विधायक प्राथमिकताओं की बैठक का विपक्ष ने किया बहिष्कार, CM सुक्खू सरकार पर लगाए कई गम्भीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल की जनता को इस माह से चुकाना होगा दूध और पर्यावरण सेस, लगेगा महंगी बिजली का झटका, पढ़ें पूरी खबर..