चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..       राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर       शुक्रवार का राशिफल: 2 अक्टूबर 2026; आज इन 6 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, काम और रिश्तों में मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 1 अक्टूबर 2026; मेष से मीन राशि तक, जानिए किसके चमकेंगे सितारे और किसे बरतनी होगी सावधानी       2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 30 सितंबर 2026; करियर, व्यापार और प्यार के मामले में इन राशियों को मिलेगी शानदार कामयाबी..!       पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..      

हिमाचल | सोलन

विभाग की अनदेखी के कारण पटवारखाना बना खंडहर

June 04, 2019 12:22 PM

अर्की, शहनाज़ (हिमदर्शन न्यूज़); सरकारी खजाने को भरने वाले राजस्व विभाग के कार्यालयों की जीर्ण शीर्ण हालत देख कर लगता है कि राजस्व विभाग अपने कर्मचारियों व लोगो के रेवेन्यू सम्बन्धित कागजातों, नक्शो आदि की सुरक्षा के लिए कितना गम्भीर है। पूर्व में भी बखालग स्थित पटवार खाने की बुरी दशा के बारे में आवाज उठाई गई थी। उसी कड़ी में पटवार खाने डुमेहर की दशा के बारे में देखा गया कि इस पटवार खाने की दशा बखालग पटवार खाने से भी बदतर है। लगभग 30 वर्ष पूर्व वर्ष 1990 के दौरान निर्मित इस रिहायशी पटवार खाने को पटवार खाना कहने के बजाए उसका खण्डहर कहना उचित रहेगा।

30 वर्ष पूर्व बने इस पटवार खाने के हालात यह है कि पूरे भवन में दीवारो व लेंटर में दरारे पड़ी है। खिड़कियों के शीशे एवम जालियाँ टूटी है जहाँ से बारिश का पानी अंदर आता है। पानी तथा असामाजिक तत्व भी सरकारी रिकार्ड को बर्बाद कर सकता है। लेकिन इतने वर्षों में किसी भी विभागीय अधिकारी ने इस भवन की सुध नही ली जिसके चलते लगभग माह पूर्व डुमेहर के डोलंग नामक जगह पर एक स्थानीय व्यकित से निजी भवन में एक कमरा किराये पर लिया गया है। ताकि रेवेन्यू रिकार्ड सुरक्षित रह सके।

यदि स्थानीय सूत्रों की माने तो कई बार पंचायत प्रतिनिधियों ने पटवार खाने के पुनः निर्माण के लिए सरकार से माँग की परन्तु आज तक हालात जस के तस है। जिसके चलते पटवारी को किसी निजी भवन में एक कमरा किराये पर लेकर काम चलाना पड़ रहा है।

जब इस बारे में कृष्ण ठाकुर पटवारी डुमहर से बात की गई तो उनका कहना है कि भवन निर्माण हेतु बारह लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है व विभाग द्वारा टेंडर किये गए है।

इस बारे उपमंडलअधिकारी नागरिक अर्की विकास शुक्ला से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस पटवार खाने को गिराने के आदेश तो आ गए हैं । बजट के लिये सरकार को लिख कर भेज दिया गया है। जैसे ही बजट आएगा इसका कार्य शुरू करवा दिया जाएगा

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चंबा में 'सोने' पर संग्राम: 24 कैरेट का दावा, मशीन में निकला 22; स्वर्णकारों ने खोला मोर्चा - वर्मा ज्वैलर्स पर लगाए ग्राहकों को गुमराह करने का गंभीर आरोप - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे में बड़ा बदलाव: नैनादेवी का कार्यक्रम रद्द, अब सीधे एम्स पहुंचेंगी - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के जुब्बल में दहका धार गांव: रात के अंधेरे में मची अफरा-तफरी, खाक हुई उम्र भर की कमाई - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर: हिमाचल के रूपिन पास में भारी हिमपात, 2000 से अधिक भेड़-बकरियों के बर्फ में दबने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर..

2 अक्टूबर को जघून में होगी ग्राम सभा की बैठक, पंचायत के विकास कार्यों समेत 15वें-16वें वित्त आयोग व आगामी योजनाओं पर होगी चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..

सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर

दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..

मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..