हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | January 31, 2026
​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा, निस्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करें : शिव प्रताप शुक्ल

April 10, 2023 05:20 PM

मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा,  राज्यपाल ने दिव्य मानव ज्योति सेवा न्यास का दौरा किया, वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपकरण भी वितरित किए, पढ़ें पूरी खबर..

मंडी : मानवसेवा सबसे बड़ी सेवा है। इसलिए प्रत्येक आदमी को मानव सेवा के प्रति तत्पर रहना चाहिए और निस्वार्थभाव से जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। यह बात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के डैहर में कही। उन्होंने सुंदरनगर उपमंडल के डैहर में दिव्य मानव ज्योति सेवा न्यास का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि मानव सेवा ऐसी भावना है जिससे सेवा करने वाले और सेवा पाने वाले दोनों को ही आनंद का अनुभव होता है।

राज्यपाल बनने के उपरांत वे पहली बार मंडी पहुंचे। उन्होंने न्यास द्वारा संचालित की जा रही गतिविधियों और वहां दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आज यह संस्था स्वामी स्वतंत्रानन्द महाराज के आदर्शों के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने स्वामीजी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए न्यास के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज यह संस्थान जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने और उनके पालन-पोषण का प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लड़कियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे वंचित बच्चे हैं जो धनाभाव के कारण उच्च और व्यवसायिक शिक्षा को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में न्यास उनकी मदद कर सराहनीय कार्य कर रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि इस संस्थान के बच्चों ने न केवल शैक्षणिक स्तर पर, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी संस्थाओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इससे पूर्व न्यास के अध्यक्ष सत्य प्रकाश आर्य ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। उन्होंने न्यास की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान द्वारा इस वर्ष 132 बालिकाओं को 6.16 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है।संस्थान के बच्चों द्वारा इस अवसर पर योग व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक राकेश जम्वाल, पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबसिवन, अतिरिक्त उपायुक्त नवेदिता नेगी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इसके पश्चात, राज्यपाल ने सुंदरनगर में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान का भी दौरा किया। उन्होंने पैरालंपिक्स में पदक जीतने वाली संस्थान की दो छात्राओं को सम्मानित भी किया।

संस्थान की प्राचार्या नीलम लगवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान में प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया।राज्यपाल ने जिला रेडक्रॉस के माध्यम से सुंदरनगर अस्पताल में संचालित डायलासिस यूनिट का भी दौरा किया और वहां उपचार करवा रहे मरीजों से बातचीत की।

इसके उपरांत राज्यपाल ने भंगरोटू स्थित बल्ह घाटी कल्याण सभा वृद्धाश्रम का भी दौरा किया और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 19 वरिष्ठ नागरिकों को सहायता उपकरण भी भेंट किए। वृद्धाश्रम के वरिष्ठ प्रधान डॉ. रजनीश ने राज्यपाल का स्वागत किया और आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य

​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..

लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले कुलदीप पठानियां, पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा - पढ़ें पूरी खबर