हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 13, 2025
आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर       युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: शुक्र देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 दिसंबर का भविष्यफल       🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल (9 दिसंबर 2025): भाग्य का साथ, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव - जानें आपकी राशि के लिए क्या खास है..      

हिमाचल | कांगड़ा

कांगड़ा : एयरपोर्ट के विस्तारिकरण को लेकर डीसी की अध्यक्षता में हुई बैठक

July 01, 2023 10:32 AM

धर्मशाला: कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारिकरण को लेकर आज डीसी ऑफिस धर्मशाला में जिलाधीष डॉ. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के उपरांत उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारिकरण से संबंधित आगामी कार्रवाई को लेकर आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के संकल्प की पूर्ती के लिए जिले में कईं महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार भी इस कड़ी में बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर अभी तक जो भी आवश्यक कार्रवाई वांछित थी, उसे कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी एयरपोर्ट विस्तारिकरण को लेकर जो संभावित कार्रवाई हो सकती है, उसको लेकर संबंधित विभागों से बैठक में चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारिकरण को लेकर आने वाले दिनों में प्रशासन और अन्य विभागों द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में आज बात-चीत की गई। उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे के विस्तार की स्थिति में भूमि अधिग्रहण, मुआवज़ा आवंटन, पुनर्वास, निर्मित ढांचे, कृषि, वन संबंधित डेटा को फीड करने के लिए एनआईसी द्वारा एक सॉफ्टवेयर भी तैयार किया गया है, जिसके बारे में बैठक में विभाग द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा एनआईसी के माध्यम से तैयार किए गए इस सॉफ्टवेयर से डेटा फीडिंग में त्रुटि और गलती की संभावनाएं न के बराबर रह जाएंगी।

इस दौरान अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर

संजय अवस्थी केस में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश, कानूनी प्रक्रिया तेज़—जानें पूरा मामला

हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर निलंबन से सेवा समाप्ति तक कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला IGMC में चिकित्सा की नई मिसाल: 75 वर्षीय बुज़ुर्ग के लिवर और किडनी के कैंसर का एक साथ सफल ऑपरेशन - पढ़ें पूरी खबर..