दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..

May 18, 2024 07:28 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

मंडी जिले के जोगिंदर नगर के भराड़ू पंचायत के आलगाबाड़ी में एक गौशाला में अचानक आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, उसे बचाने गया उसका बेटा भी गंभीर रूप से झुलस गया. जिसका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

मंडी: मंडी जिला के जोगिंदर नगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक गौशाला में आगे लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। जबकि पिता को बचाने गए बेटे भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। घटना मंडी जिला के जोगिंदर नगर उपमंडल की भराड़ू पंचायत के आलगाबाड़ी की है। गोशाला में आग के वक्त पशु अंदर नहीं थे। मगर गोशाला की छत पर रखा घास बचाने के लिए अनुरूध चौधरी छत पर चढ़ा और घास को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठा।

मृतक अनुरूध चौधरी खेतीबाड़ी करता था। अनुरूध अपने पीछे पत्नी बिमला देवी, दो बेटे (सुरेश व राजीव कुमार) और एक बेटी को छोड़ गए है। घटना के कुछ देर बाद मौके पर जोगेंद्रनगर से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर तब तक अनुरूध चौधरी की जलकर मौत हो गई थी।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आग लगने से हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं जोगेंद्रनगर के तहसीलदार मुकुल शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दे दी गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी