'कब्जा कर बनाई मस्जिद में नमाज पढ़ना सही नहीं', मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक और क्या क्या बोले, पढ़ें पूरी खबर..       एचआरटीसी हर दिन ले रही जनविरोधी और तुगलकी फैसले : जयराम ठाकुर       शुक्रवार का पंचांग: 18 अक्टूबर 2024 ; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व शुभ योग और राहुकाल का समय       आज का राशिफ़ल: 18 अक्टूबर 2024; शुक्रवार को सर्वार्थ सि‍द्धि योग में मां लक्ष्‍मी करवाएंगी इन 5 राशियों की खूब कमाई, कारोबार में डबल होगा मुनाफा, देखें आज का राशिफल..       हिमाचल सरकार हमें भी दो दिवाली का तोहफा !! अनुबंध कर्मचारियों ने फिर उठाई नियमितीकरण की मांग, दीवाली से पहले जारी करें नियमितीकरण की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..       करवा चौथ 2024: करवा चौथ किस दिन है ? जानिये करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त का समय, आखिर कब निकलेगा चाँद और किस दिन चूड़ियां खरीदना होगा शुभ, देखें पूरी खबर..       गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी, उपभोक्ताओं को पहले चुकाना होगा पूरा बिल, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला : बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन, 6 साल से कम आयु के बच्चों को दाखिला दे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला में स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की माैत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफलः 17 अक्टूबर 2024; सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय, जानें आज का राशिफल      

हिमाचल | शिमला

शिमला में निजी बस दुर्घनाग्रस्त, गहरी खाई में गिरी, चालक की गई जान, परिचालक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

May 25, 2024 01:23 PM

शिमला के चौपाल क्षेत्र में देर रात एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई। ये घटना रात करीब तीन के आस-पास हुई। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल कंडक्टर को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती है। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: जिला के चौपाल क्षेत्र में देर रात एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गई। वहीं, कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया है। बस सिरमौर स्थित नाहन में पीएम मोदी की रैली में शामिल होने गए लोगों को घर छोड़ कर वापस जा रही थी। इसी बीच पुलवाहल के धारटु खाड़ी के पास बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

मृतक चालक की पहचान कपिल कुमार उम्र 30 साल निवासी थनोग राजगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद बस पीएम की रैली में गए लोगों को लेकर वापस लौटी और सभी लोगों को घर पहुंचाने के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात 3 बजे के करीब बीच रास्ते में बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कंडक्टर को इलाज के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के गिरते ही तेज आवाज के कारण लोग मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें खाई में बस नजर आई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। एसपी संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस गिरने का मामला आया है, मामले में जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतक के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि दी है।

बता दें कि शुक्रवार को नाहन में पीएम मोदी की रैली आयोजित की गई थी। रैली में शिमला संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। दुर्घटना का शिकार हुई बस इन्हीं लोगों को लेकर वापस लौटी थी। गनीमत रही कि हादसे के दौरान बस में सिर्फ दो लोग ही सवार थे। दुर्घटना का शिकार होने से पहले बस सभी लोगों को घर छोड़ चुकी थी। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

'कब्जा कर बनाई मस्जिद में नमाज पढ़ना सही नहीं', मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक और क्या क्या बोले, पढ़ें पूरी खबर..

एचआरटीसी हर दिन ले रही जनविरोधी और तुगलकी फैसले : जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार हमें भी दो दिवाली का तोहफा !! अनुबंध कर्मचारियों ने फिर उठाई नियमितीकरण की मांग, दीवाली से पहले जारी करें नियमितीकरण की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..

गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी, उपभोक्ताओं को पहले चुकाना होगा पूरा बिल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला : बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन, 6 साल से कम आयु के बच्चों को दाखिला दे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला में स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की माैत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर

सार्वजनिक हित के लिए सरकारों को अपनी कुर्बानी देनी चाहिए, न कि सार्वजनिक हित को हड़पना चाहिए : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित, 28 से पहले करना होगा आवेदन, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला जिले के चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में स्क्रब टायफस का कहर, IGMC शिमला में दो मरीजों की मौत, पढ़ें पूरी खबर.