एचआरटीसी हर दिन ले रही जनविरोधी और तुगलकी फैसले : जयराम ठाकुर       शुक्रवार का पंचांग: 18 अक्टूबर 2024 ; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व शुभ योग और राहुकाल का समय       आज का राशिफ़ल: 18 अक्टूबर 2024; शुक्रवार को सर्वार्थ सि‍द्धि योग में मां लक्ष्‍मी करवाएंगी इन 5 राशियों की खूब कमाई, कारोबार में डबल होगा मुनाफा, देखें आज का राशिफल..       हिमाचल सरकार हमें भी दो दिवाली का तोहफा !! अनुबंध कर्मचारियों ने फिर उठाई नियमितीकरण की मांग, दीवाली से पहले जारी करें नियमितीकरण की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..       करवा चौथ 2024: करवा चौथ किस दिन है ? जानिये करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त का समय, आखिर कब निकलेगा चाँद और किस दिन चूड़ियां खरीदना होगा शुभ, देखें पूरी खबर..       गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी, उपभोक्ताओं को पहले चुकाना होगा पूरा बिल, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला : बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन, 6 साल से कम आयु के बच्चों को दाखिला दे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला में स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की माैत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफलः 17 अक्टूबर 2024; सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय, जानें आज का राशिफल       सार्वजनिक हित के लिए सरकारों को अपनी कुर्बानी देनी चाहिए, न कि सार्वजनिक हित को हड़पना चाहिए : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल      

राशिफल

आज का राशिफलः 17 अक्टूबर 2024; सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय, जानें आज का राशिफल

October 17, 2024 07:48 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

आज का राशिफल: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि शाम 4 बजकर 56 मिनट तक है। इसके बाद कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके अलावा आज रेवती नक्षत्र के साथ हर्षण योग, वज्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इसके साथ ही ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार आज का दिन कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष : आज का दिन आपके लिए अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आप अनदेखी करेंगे तो बाद में आपको उसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। आपकी यदि कोई बहुमूल्य चीज खो गयी थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपके शत्रु के रूप में हो सकते हैं। आपको अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें। खर्चो को लेकर आपको सावधान रहना होगा। आपके जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

वृषभ : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक व्यवस्था में आपसी प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जो खुशी का कारण बनेगा। आप अपने घर नया वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप यदि किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसे पूरी लिखा पढ़ी करके ही करें, क्योंकि उसमें कोई नुकसान होने की संभावना है।

मिथुन :.आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों पर आपकी पूरी रुचि रहेगी। परिवार में यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपने घर पर पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपके मन में कुछ उलझनें रहेगी, जिसको लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने किसी सरकारी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।

कर्क : आज का दिन आपके लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। किसी गलती के लिए आपको पछतावा हो सकता है। आपने यदि किसी से मांगकर वाहन चलाया, तो इससे किसी दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको कोई काम को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करने होगी, तभी वह दूर हो सकती हैं। कोई पुराना मित्र आपसे किसी बात को लेकर बातचीत कर सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

सिंह : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपकी कोई डील आपको अच्छा लाभ देगी और आपको अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, जो आपको परेशान करेंगी।

कन्या : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धन प्राप्ति के मार्ग बेहतर रहेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसमें आपको नुकसान अवश्य उठाना होगा। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट हो सकती है, इसलिए आप शांत रहें।

तुला : आज के दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में आप खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन पार्टनर का आपसे कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण कामों को करने में आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। आपको पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ इन्वेस्टमेंट करने के बारे में प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनेस में भी आपको यदि निवेश करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच समझकर करें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। आपकी यदि किसी सदस्य से कोई अनबन चल रही है, तो उसे आपको बातचीत के जरिए दूर करना होगा। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बन रही है।

धनु : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आपकी अपनी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। राजनीति में यदि आप कदम बढ़ाना चाह रहे हैं, तो वहां भी आपके काफी मित्र बन सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपके घर का माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा।

मकर: आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको किसी धार्मिक वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भरपूर सहयोग मिलेगा। यदि आपका कोई लेनदेन से संबंधित धन फंसा हुआ था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने कामों में कोई बदलाव न करें।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको इनकम तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने भविष्य को लेकर भी कोई प्लानिंग करनी होगी, क्योंकि खर्च बढ़ने से आप अपने काफी धन को खर्च कर सकते हैं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर का माहौल बदल सकता है, जिसके लिए आपको मिल बैठकर बातचीत करने की आवश्यकता है, इसलिए कोई बात घर से बाहर न जाने दें।

मीन : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपका बिजनेस में धन फंसने की संभावना है, इसलिए आप कोई डील फाइनल करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। किसी कानूनी मामले में आपको कागजों में कमी होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आपको किसी निवेश को करने से पहले थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। सरकारी कामों में आपको कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफ़ल: 18 अक्टूबर 2024; शुक्रवार को सर्वार्थ सि‍द्धि योग में मां लक्ष्‍मी करवाएंगी इन 5 राशियों की खूब कमाई, कारोबार में डबल होगा मुनाफा, देखें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 16 अक्टूबर 2024; शरद पूर्णिमा के दिन सिंह और कुंभ राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानें अन्य राशियों का हाल

आज का राशिफ़ल: 15 अक्टूबर, 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और जाने अपना आज का भविष्य..

आज का राशिफ़ल: 14 अक्टूबर 2024; सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम, पढ़ें आज का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: (14 से 20 अक्तूबर 2024): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह ? पढ़ें मेष से मीन राशि तक का साप्ताहिक राशिफल..विस्तार से..

आज का राशिफ़ल: 13 अक्टूबर 2024; (रविवार) मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

आज का राशिफल : 12 अक्तूबर 2024; दशहरे का त्योहार इन राशि वालों के जीवन में लाएगा सौभाग्य और समृद्धि, जान लें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल..

आज का राशिफ़ल : 11 अक्टूबर 2024; इन राशि के व्यापारियों को मिलेगा किस्मत का लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य..

आज का राशिफ़ल : 10 /10/ 2024 (गुरुवार); आज मां महागौरी इन जातकों का लगाएंगी बेड़ा पार, घर में आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफलः 9 अक्टूबर 2024 (बुधवार); सिंह राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलने के योग, इन 5 राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन राशि तक की भविष्यवाणी..