आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!       हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..      

हिमाचल | मंडी

निजी भूमि पर बना नेरचौक मेडिकल कॉलेज, मालिक को देने होंगे 1061 करोड़ रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

July 16, 2024 10:41 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

मंडी: नेरचौक में जिस जमीन पर मेडिकल कॉलेज बना है उस जमीन को मीर बख्श अपने पूर्वजों की बताता है. प्रदेश सरकार ने सोचा कि मीर बख्श के पूर्वज सुलतान मोहम्मद विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए और जमीन पर कब्जा करके इसे अपने कुछ विभागों को बांट दिया जबकि सुलतान मोहम्मद की मौत साल 1983 में हिमाचल में ही हुई थी.

ऐसे में इन्हें विस्थापित नहीं माना जा सकता. इन सभी दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड के आधार पर ही मीर बख्श ने इस केस को जीता है. हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को मीर बख्श को जमीन के बदले जमीन देने का आदेश दिया है.

मीर बख्श की 92 बीघा जमीन पर सरकार ने कब्जा करके मेडिकल कॉलेज, एसडीएम कार्यालय और कुछ अन्य विभागों के कार्यालय बनाए हैं. ऐसे में हजारों करोड़ की लागत से बने इन भवनों को हटाकर जमीन खाली करवाना संभव नहीं इसलिए हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को मीर बख्श को जमीन के बदले जमीन देने का आदेश सुना रखा है.प्रदेश सरकार के आदेशों पर मंडी जिला प्रशासन भी जमीन की तलाश कर रहा है लेकिन कहीं पर भी इतनी ज्यादा जमीन उपलब्ध नहीं है.

वहीं, प्रशासन मीर बख्श को जो जमीन उपलब्ध करवा रहा है वो मीर बख्श को मंजूर नहीं है.जमीन नहीं तो 10 अरब मुआवजा दोजमीन के बदले जमीन न मिलता देख अब मीर बख्श ने फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और याचिका दायर करके जमीन के बदले मुआवजे की मांग की है. मीर बख्श ने 10 अरब से ज्यादा का मुआवजा मांगा है. अपनी अपील में दलील देते हुए मीर बख्श ने कहा नेरचौक में जो उसकी जमीन है उसकी मौजूदा कीमत 15 लाख रुपए प्रति बिस्वां है. ऐसे में 92 बीघा जमीन के बदले 10 अरब 61 करोड़ 57 लाख 11 हजार 431 रुपये का मुआवजा बनता है. मीर बख्श की इस याचिका पर हाईकोर्ट में अभी सुनवाई होनी है.

कैसे हुई गफलत

दरअसल, मीर बख्श के पूर्वज सुल्तान मोहम्मद विभाजन के दौरान पाकिस्तान चले गए. बाद में हिमाचल सरकार ने जमीन पर कब्जा किया और फिर कुछ जमीन की नीलामी भी की. इस जमीन को निष्क्रांत संपत्ति के तहत सरकार ने कब्जे में लिया था. बाद में यहां पर मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी दफ्तर बनाए गए. इस मामले में मीर बख्स ने हाईकोर्ट में जमीन को लेकर दावा ठोका और कहा कि उसके पास जमीन के सभी दस्तावेज और पुराने रिकार्ड हैं और इसी के चलते मीर बख्श ने हाईकोर्ट में यह केस जीत लिया.

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा

ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..