'कब्जा कर बनाई मस्जिद में नमाज पढ़ना सही नहीं', मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक और क्या क्या बोले, पढ़ें पूरी खबर..       एचआरटीसी हर दिन ले रही जनविरोधी और तुगलकी फैसले : जयराम ठाकुर       शुक्रवार का पंचांग: 18 अक्टूबर 2024 ; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व शुभ योग और राहुकाल का समय       आज का राशिफ़ल: 18 अक्टूबर 2024; शुक्रवार को सर्वार्थ सि‍द्धि योग में मां लक्ष्‍मी करवाएंगी इन 5 राशियों की खूब कमाई, कारोबार में डबल होगा मुनाफा, देखें आज का राशिफल..       हिमाचल सरकार हमें भी दो दिवाली का तोहफा !! अनुबंध कर्मचारियों ने फिर उठाई नियमितीकरण की मांग, दीवाली से पहले जारी करें नियमितीकरण की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..       करवा चौथ 2024: करवा चौथ किस दिन है ? जानिये करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त का समय, आखिर कब निकलेगा चाँद और किस दिन चूड़ियां खरीदना होगा शुभ, देखें पूरी खबर..       गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी, उपभोक्ताओं को पहले चुकाना होगा पूरा बिल, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला : बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन, 6 साल से कम आयु के बच्चों को दाखिला दे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला में स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की माैत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफलः 17 अक्टूबर 2024; सूर्य का राशि परिवर्तन, इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय, जानें आज का राशिफल      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल में अगस्त में शुरू होगा मानसून सत्र, 25 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक में मिलेगी मंजूरी; सत्र में ये मुद्दे रहेंगे खास, पढ़ें पूरी ख़बर..

July 18, 2024 09:08 AM

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन अगस्त माह के मध्य में होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 25 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में मानसून सत्र को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।

मानसून सत्र में 6 से 8 बैठकें हो सकती हैं। इस बार मानसून सत्र लोकसभा चुनाव एवं 2 उपचुनावों के बाद हो रहा है। ऐसे में इस बार सदन का माहौल बदला होगा और सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की ओर से विपक्षी भाजपा पर सरकार को अस्थिर करने के आरोपों की बौछार होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने संबंधी कोई निर्णय लिया जा सकता है। मौजूदा समय में शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बाद अब अन्य विभागों में भी खाली पड़े हजारों पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

हालांकि, प्रदेश सरकार जिस तरह के वित्तीय हालात से गुजर रही है, उसको देखते हुए अभी कर्मचारियों को नए वेतनमान के बकाया एरियर एवं लंबित 12 फीसदी डीए अदायगी की संभावनाएं कम हैं। मंत्रिमंडल में होम स्टे इकाइयों के संचालन के लिए नए नियम बनाए जाने को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

होम स्टे को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित की गई है, जिसकी सिफारिशों के अनुरुप नए नियम तय होंगे। होम स्टे में सरकार सिर्फ हिमाचली लोगों को जोड़ना चाहती है। इसके अलावा बिना पंजीकरण के होम स्टे संचालन पर कार्रवाई की जा सकती है।

चर्चा यह भी है कि सरकार नई भर्ती प्रक्रिया में विलंब को देखते हुए सेवानिवृत्ति आयु को कुछ समय के लिए 60 वर्ष करना चाहती है। ऐसा करने से सरकार को नई भर्ती का समय मिल जाएगा और कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर 2 वर्ष विराम लगने से सरकारी कामकाज में आने वाला व्यवधान भी दूर होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं व बजट घोषणाओं के अलावा विभिन्न विभागों की तरफ से आने वाले प्रस्तावों के आधार पर निर्णय लिया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

'कब्जा कर बनाई मस्जिद में नमाज पढ़ना सही नहीं', मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक और क्या क्या बोले, पढ़ें पूरी खबर..

एचआरटीसी हर दिन ले रही जनविरोधी और तुगलकी फैसले : जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार हमें भी दो दिवाली का तोहफा !! अनुबंध कर्मचारियों ने फिर उठाई नियमितीकरण की मांग, दीवाली से पहले जारी करें नियमितीकरण की अधिसूचना, पढ़ें पूरी खबर..

गैस सिलिंडर की तर्ज पर बैंक खाते में आएगी बिजली सब्सिडी, उपभोक्ताओं को पहले चुकाना होगा पूरा बिल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल हाई कोर्ट का फैसला : बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनना, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन, 6 साल से कम आयु के बच्चों को दाखिला दे स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला में स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की माैत, दो घायल, पढ़ें पूरी खबर

सार्वजनिक हित के लिए सरकारों को अपनी कुर्बानी देनी चाहिए, न कि सार्वजनिक हित को हड़पना चाहिए : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

धर्मशाला में पटाखे बेचने के लिए स्थान किए निर्धारित, 28 से पहले करना होगा आवेदन, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला जिले के चाैपाल-पुलबाहल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 3 युवकों की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में स्क्रब टायफस का कहर, IGMC शिमला में दो मरीजों की मौत, पढ़ें पूरी खबर.