शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बजट का रोना रोते आ रहे हैं। विकास कार्यों के लिए उनके पास बजट ही नहीं है। मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों ने जो घोषणाएं की हैं वह पूरी नहीं हो पाई हैं।
कांग्रेस सरकार के बनने के बाद प्रदेश के विकास कार्य ठप, 18 महीनों से सिर्फ लिए जा रहे है ऋण : जयराम
मुख्यमंत्री कहते हैं कि पैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार वह ऋण लेने की बात कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जितना कर्जा भाजपा ने 5 सालों में लिया। उतना कर्ज कांग्रेस की सरकार 18 महीनों में ले चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पर कर्ज का बोझ एक लाख करोड़ पहुंचने वाला है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन योजनाओं के उद्वघाटन मुख्यमंत्री कर रहे हैं उनमें लगे शिलान्यास की पट्टिकाओं को देखे कि उसके लिए कितना बजट मंजूर किया गया था। नव निर्वाचित विधायकों के शपथ समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 18 महीनों के भीतर भाजपा कई चीजें कांग्रेस से छीन कर लाई है।
पहले राज्यसभा की सीट को छीना जिसमें निश्चित तौर पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित थी। उसके बाद मंडी लोकसभा सीट जो कांग्रेस के पास थी उसे जीता। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 25 सीटें थीं 18 महीने बाद अब 28 हो गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 40 पर थी और 40 पर ही है। भाजपा 25 पर थी और 28 पर पहुंच गई है, यदि ये 3 उप चुनाव लोकसभा के साथ होते तो नतीजे कुछ और होते। आसानी से आंकलन किया जा सकता है कि किसने क्या खोया व क्या पाया। उन्होंने कहा कि एक दौर पूरा हो गया है और आगे के दौर का इम्तिहान बाकी है। मानसून सत्र आने वाला है। विपक्ष जनता के मुद्दों को प्रमुखता से सदन के भीतर उठाएगा। मुद्दों को सदन के भीतर व बाहर उठाया जाएगा।