हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | February 26, 2026
हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल: 25 फरवरी 2025; जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी! - पढ़ें दैनिक राशिफल..       शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सिरमौर

क्या बैंक में भी पैसा सुरक्षित नहीं ? हिमाचल के सरकारी बैंक में करोड़ों का घोटाला, सहायक प्रबंधक ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, कई लोगों के खातों से उड़ाए पैसे, पूरे प्रदेश में फैली सनसनी, किस बैंक में हुआ ये करोड़ों का गबन !! पढ़ें पूरी खबर..

August 14, 2024 11:22 AM
राज्य सरकार के बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा, 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का गबन.. आलाधिकारियों की टीम बैंक में जांच पड़ताल करती हुई
Om Prakash Thakur

देश में लोग पैसा जमा रखने के लिए बैंकों पर भरोसा करते हैं और अपनी कड़ी मेहनत से कमाई गाढ़ी रकम बैंकों में रखकर निश्चिंत रहते हैं। लेकिन कुछ बैंको के अधिकारी ही जनता के भरोशे को तोड़ रहे है। एक ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश से सामने आया है जिससे बैंकों में रखे अपने पैसे पर भी लोगों को चिंता हो सकती है। मामला हिमाचल प्रदेश के राज्य सरकारी बैंक का है जहां सहायक बैंक मैनेजर ने करोड़ों रुपये का गबन किया हैं। 

क्या बैंक में भी पैसा सुरक्षित नहीं ? हिमाचल के इस बैंक में करोड़ों का घोटाला, सहायक प्रबंधक ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, कई लोगों के खातों से उड़ाए पैसे, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी,  किस बैंक में हुआ ये करोड़ों का गबन !! पढ़ें विस्तार से..


 सिरमौर: (HD News); जिला सिरमौर के नौहराधार में स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई जब यहां पुलिस की मौजूदगी में बैंक के आलाधिकारियों की टीम जांच करने पहुंची। जांच के दौरान टीम द्वारा बड़ा फर्जीवाड़ा यहां सामने आया है। फिलहाल 4 करोड़ रुपये का गबन सामने आया है, यह राशि और भी बढ़ सकती है। अभी जांच जारी है। फिलहाल आलाधिकारियों द्वारा संबधित सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें शिमला स्थानांतरित कर दिया गया है।

उधर, बैंक में गबन के मामले का पता चलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गबन का पता चलते ही भारी संख्या में लोग अपनी एफडी की रसीद लेकर बैंक पहुंचे। हालांकि बैंक अधिकारियों द्वारा इस दौरान उपभोक्ताओं को विश्वास दिलाया गया कि उनका पैसा सुरक्षित है, जिसके बाद लोग माने। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक दर्शन पांडे के नेतृत्व में टीम नौहराधार बैंक शाखा पहुंची। इस दौरान टीम द्वारा जांच की गई।

बताया जा रहा है कि नौहराधार में तैनात सहायक प्रबंधक द्वारा लोगों के बैंक खातों से लगभग 4 करोड़ की राशि का गबन किया है। और गबन की राशि और अधिक बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि मामले में सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है और उनका स्टेशन शिमला तय कर दिया गया है।

बैंक के जिला प्रबंधक दर्शन पांडे ने बताया की 3 अगस्त को बैंक में गड़बड़ी की सूचना मिल गई थी और 8 अगस्त को मामला पूरी तरह से संज्ञान में आया। उसके बाद जांच शुरू की गई और मामला पुलिस में दर्ज करवा गया। जिला प्रबंधक ने बताया कि बैंक के ही एक अधिकारी ने बैंक खाते बना कर लगभग 4 करोड़ का गबन किया है। उन्होंने बताया छानबीन अभी जारी है और गबन की राशि और अधिक बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि मामले में सहायक प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है और उनका स्टेशन शिमला तय कर दिया गया है।

बता दें किसान से लेकर उद्योगपति तक देश में बैंकों पर भरोसा करते हैं और अपनी कड़ी मेहनत से कमाई गाढ़ी रकम बैंकों में रखकर निश्चिंत रहते हैं। लेकिन अगर बैंक मैनेजर ही जनता के खातों से पैसे उड़ाने लग जाये तो लोगों को बैंको में रखी गाढ़ी कमाई की चिंता होना स्वभाविक है। 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.