हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | September 21, 2024
हिमाचल में स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के लिए समिति गठित, हर्ष वर्धन चौहान होंगे सभापति, विधानसभा अध्यक्ष ने किया समिति का गठन, पढ़ें पूरी खबर..       मन्त्रिमण्डल निर्णय : हिमाचल कैबिनेट मीटिंग में 180 पदों को भरने की मंजूरी, चयन आयोग जारी करेगा भर्ती परिणाम, जानिए हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले..       पँजाब विधान सभा की लोक उपक्रम समिति विधान सभा पहुँची, विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की शिष्टाचार भेंट, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल       मौसम अपडेट: हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 सितंबर 2024 (बुधवार); आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल       सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       कुदरत का कहर : शिमला के बधाल में भारी भूस्खलन, 10 अस्थायी घर, सेब के बगीचे तबाह, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान, पढ़ें पूरी खबर..       कांग्रेस पार्टी के नेता बदमाश, झूठ बोल कर जनता को कर रहे गुमराह, खुद कर रहे मौज और जनता के लिए रो रहे आर्थिक तंगी का रोना : सतपाल सत्ती      

धर्म/संस्कृति

रक्षाबंधन 2024: रक्षाबंधन के दिन ‘भद्रा काल’ और ‘पंचक’ का भी साया, रक्षाबंधन पर राशि अनुसार भाई को बांधें राखी, भाई को मिलेगी खूब तरक्की ! जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त..

August 15, 2024 05:29 PM

रक्षा बंधन 2024: रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। राखी का त्योहार हर साल पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन सोमवार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने के लिए सही समय पर राखी बांधना बहुत जरूरी है। इस रक्षाबंधन में तीन-तीन विशेष संयोग भी बन रहे हैं। पहला है शोभन योग, दूसरा है सिद्ध योग, तीसरा है श्रावण सोमवार की समाप्ति। इस सावन महीने का पांचवां और आखिरी सोमवार, इस दिन है। उमा महेश्वर का दिन भी है। इस दिन तीन-तीन योग बनने के कारण रक्षाबंधन का ये त्योहार और विशेष माना गया है।''

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त : शास्त्रों के मुताबिक ''इस बार के रक्षाबंधन में भद्रा की छाया दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी, ज्योतिषियों के माने तो भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जा सकती। इस कारण 19 अगस्त के दिन सुबह-सुबह बहनें अपने भाइयों को राखी नहीं बांध पाएंगी। बहनों को दोपहर तक शुभ मुहूर्त का इंतजार करना होगा।

दोपहर में 1: 30 बजे के बाद जैसे ही भद्रा काल समाप्त हो जाएगा, उसके बाद बहनें अपने भाई के सिर पर एक तौलिया या रुमाल रख कर, मस्तक में पीला या लाल चंदन लगाएं।प्रसन्न मुद्रा के साथ भाई के दाहिने हाथ की कलाई में राशि के अनुसार राखी बांधे तो शुभदायक रहेगा। दोनों के लिए बहुत लाभप्रद रहेगा, मनोकामना पूर्ण होगी, हर कार्य उनके समय से होंगे और किसी तरह का कोई भी अड़चन नहीं आएगा। भाई बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। बहनें इस बात का जरूर ख्याल रखें कि, राखी बांधने का बेस्ट मुहूर्त सोमवार 1.30 बजे दोपहर से रात 7 बजे के बीच है।'

 

हिन्दू पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन से ही पंचक भी शुरू हो रहे है। पंचांग के अनुसार 19 अगस्त 2024, सोमवार को शाम 7 बजकर 1 मिनट से पंचक शुरू हो रहा है। पंचक समाप्त 23 अगस्त को होगा। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त देखकर ही अपने भाई की कलाई पर राखी बांधना उत्तम रहेगा। 19 अगस्त को सुबह श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। ऐसे में यह राज पंचक होंगे। इसलिए सोमवार को रक्षा बन्धन का शुभ समय दोपहर डेढ़ बजे से शाम सात बजे तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर राशि अनुसार भाई को बांधें शुभ राखी, भाई को मिलेगी खूब तरक्की..

मेष और वृश्चिक: आपके भाई की राशि मेष या वृश्चिक है तो आप इस रक्षाबंधन उनको लाल रंग की राखी बांधें। लाल रंग मेष और वृश्चिक के लिए शुभ होता है क्योंकि इनका स्वामी ग्रह मंगल है। लाल के अलावा आप मैरून कलर की राखी भी बांध सकती हैं।

वृषभ और तुला: इन दोनों राशियों का स्वामी ग्रह शुक्र है। इनके लिए सफेद और गुलाबी रंग शुभ माना जाता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर आप अपने भाई को सफेद और गुलाबी रंग की राखी बांध सकती हैं। इससे उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आ सकती है।

मिथुन और कन्या: यदि आपके भाई की राशि मिथुन या कन्या में से कोई एक है तो उसके लिए हरे रंग की राखी बेहद शुभ हो सकती है क्योंकि इन दोनों ही राशियों का स्वामी ग्रह बुध है और उसका शुभ रंग हरा है। मिथुन राशि वालों को हरे रंग और कन्या राशि वालों को हरे या हल्के पीले रंग की राखी बांध सकती हैं।

कर्क: आपकी राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और शुभ रंग सफेद है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद या चांदी के रंग वाली राखियां शुभ साबित होंगी। आप चाहें तो भाई को चांदी की बनी राखी भी बांध सकती हैं।

सिंह: इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, जिसका शुभ रंग लाल, सुनहरा और नारंगी होता है। इस रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को सुनहरे, लाल और नारंगी में से कोई भी एक रंग की राखी बांध सकते हैं। यह आपके भाई के करियर में चार चांद लगा सकती है।

धनु और मीन: इन दोनों ही राशियों का स्वामी ग्रह गुरु है. गुरु के लिए शुभ रंग पीला है। यदि आपके भाई की राशि धनु या मीन है तो आप इस रक्षाबंधन पर भाई को पीले रंग की राखी बांधें. उसके यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर और कुंभ: ये दोनों राशियां न्याय के देवता शनि देव से जुड़ी हैं। इन दोनों के स्वामी ग्रह शनि हैं। इनका शुभ रंग नीला, भूरा और काला माना जाता है। काला रंग वर्जित है, ऐसे में आप अपने भाई को नीले या भूरे रंग की राखी बांध सकती हैं।

 Disclaimer: इस लेख में दी गई सारी जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना को विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके आप तक पहुंचाने का प्रयास किया गया हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। हिमदर्शन डॉट कॉम इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा। अधिक जानकारी के लिए आप अपने निकटतम ज्योतिषियों से सम्पर्क करके इस पवित्र बंधन के महत्व और शुभ मुहूर्त की जानकारी हाशिल कर सकतें है।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

पितृ पक्ष 2024 : कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ? जानें श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और मुहूर्त..

शिमला में धूमधाम से मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी, राधाकृष्ण मंदिर में उमड़ी कृष्ण भक्तों की भीड़, भजनों से गुंजायमान हुआ मंदिर, पढ़ें पूरी खबर..

चैत्र नवरात्रि 2024 : 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ, नवरात्रि पर 5 राजयोग का अद्भुत संयोग, यहां जानें सही तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त..

चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..

राम नाम सत्या है : जानें, शव ले जाते समय क्यों कहा जाता है राम नाम सत्य है ? पढ़े विस्तार से..

भाई दूज आज, आज इस शुभ मुहूर्त में करें भाई के माथे पर तिलक, बहने भाई दूज पर रखें इन बातों का ध्यान, जाने शुभ मुहूर्त का समय..

शनिदेव सालों बाद बना रहे दुर्लभ शश राजयोग, आने वाले 30 महीनों तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि कृपा, पढ़ें पूरी खबर..

चैत्र नवरात्रि 2023: नवरात्रि पर इस बार 110 वर्षों बन रहा है महासंयोग, पूरे 9 दिनों की होगी नवरात्रि, जानें कब और कैसे करें शक्ति की साधना

महाशिवरात्रि 2023 : आज है महाशिवरात्रि, यहां जानें शिव जी के पूजन की सही विधि, शुभ मुहूर्त का समय..

करवा चौथ 2022 : करवाचौथ पर शुक्र है अस्त, नवविवाहिता न करें व्रत का शुभारंभ, जानिए करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त..

राशिफल

 आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफ़ल: 19 सितंबर 2024; आज गुरु की राशि में विराजमान होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों को दिलाएंगे भरपूर लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफलSeptember 19, 2024

आज का राशिफल: 18 सितंबर 2024 (बुधवार); आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

आज का राशिफल: 18 सितंबर 2024 (बुधवार); आज का दिन आप के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मेष से मीन राशि का राशिफल

राशिफलSeptember 18, 2024

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 16 सितंबर 2024; आज इन राशियों का बन रहा है धन लाभ का जबरदस्त योग, पितृ पक्ष से पहले बरसेगी पितरों की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलSeptember 16, 2024

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफ़ल: 15 September 2024; आज रवि प्रदोष के दिन इन राशि वालों को भगवान शिव के साथ मिलेगी सूर्य देव की भी कृपा दृष्टि, आर्थिक स्थिति को मिलेगी मजबूती, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

राशिफलSeptember 15, 2024