Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | किन्नौर

हिमाचल के जिला किन्नौर में भारी हिमपात, जनजीवन अस्त-व्यस्त, 2 NH सहित लगभग 90 संपर्क मार्ग बंद, पढ़ें पूरी खबर..

December 28, 2024 05:37 PM
हिमाचल के जिला किन्नौर में भारी हिमपात, जनजीवन अस्त-व्यस्त..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। जिले में लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बर्फबारी होने से जिले में अभी तक कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं और बिजली के ट्रांसफार्मर भी ठप हो गए हैं। जिले के कई इलाकों में कल रात से बिजली गुल है। जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किन्नौर में बर्फबारी अभी भी जारी है। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी तक 2 से 3 फीट बर्फबारी हो चुकी है। वहीं, जिले के निचले इलाकों में डेढ़ से दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है और अभी भी जिले में लगातार बर्फ के फांहे गिर रहे हैं। यदि इसी तरह बर्फ के फांहे गिरते रहे तो निचले इलाकों में भी 3 से 4 फीट बर्फबारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पिछले कल से लगातार हो रही भारी बर्फबारी से छितकुल, रकछम, सांगला और कल्पा में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला किन्नौर के छितकुल, रकछम, सांगला और कल्पा में 3 फ़ीट तक बर्फबारी हुई है।

जिला किन्नौर में भारी हिमपात के चलते जिला के लगभग 90 संपर्क सड़क मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं, जिनमें कल्पा ब्लॉक में 19, निचार ब्लॉक में 13 तथा पूह ब्लॉक में 57 संपर्क सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वहीं जिला में हो रहे भारी हिमपात के कारण पवारी से समधू एनएच 5 तथा पवारी से कल्पा एनएच 505 भी अवरुद्ध हो गया है।

अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित

इसके अलावा हिमपात के कारण जिला के अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। हिमपात के कारण पूह क्षेत्र के लिप्पा, आसरंग, चांगों तथा शलखर आदि में, रिकांगपिओ क्षेत्र के अंतर्गत रल्ली, शारवो व शोंगठोंग में, सांगला क्षेत्र के अंतर्गत सांगला, कुप्पा तथा जीरा फार्म में, भावनगर के अंतर्गत डेट सुंगरा, काचरंग , नाथपा तथा सुंगरा आदि में तथा टापरी के अंतर्गत किल्बा, ठिकरू, पूनंग, छोलतू, अप्पर ब्रुआ तथा नागासारिंग आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।

नकदी फसलों के लिए बर्फबारी संजीवनी

वहीं इस बर्फबारी जिला किन्नौर की नकदी फसलों सेब, अखरोट, चुल्ली तथा राजमास आदि के लिए संजीवनी माना जा रहा है क्योंकि इस माह में हुए हिमपात से आने वाले समय में नगदी फसलों की अच्छी पैदावार होती है। जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कल्पा, कुन्नू चारंग, छितकुल, सांगला, चांसू, बटसेरी, नाकों, आसरंग तथा हांगों आदि में एक से डेढ़ फुट तथा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित अन्य मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूह, रोपा, पांगी, यंगपा, भावा वैली तथा मीरू आदि में 8 से 10 इंच तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया।

रिकांगपिओ डिपो की 6 बसें फंसींं

वहीं रिकांगपिओ डिपो के सहायक अड्डा प्रभारी सुमन नेगी ने बताया कि बर्फबारी जिला किन्नौर के सभी लोकल रूटों पर बस सेवा बाधित है तथा निगम की 4 बसें सपिलो, एक बस मलिंग तथा एक बस काजा में फंसी हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि रामपुर, शिमला तथा चंडीगढ़ आदि बाहरी क्षेत्रों के लिए टापरी से बसें भेजी जा रही हैं।

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

वहीं जिला में हो रही बर्फबारी को देखते हुए किन्नौर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। कार्यकारी उपायुक्त डाॅ. शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला में हुई बर्फबारी के कारण अधिकतर संपर्क सड़क मार्गों सहित 2 एनएच अवरुद्ध हो गए हैं । उन्होंने स्थानीय लोगों, पर्यटकों व ट्रैकरों से अनावश्यक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है, ताकि कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि बर्फबारी के रुकते ही अवरुद्ध हुए एनएच, संपर्क सड़क मार्गों तथा विद्युत आपूर्ति की बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223151, 52, 53, 54 व 55 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं