शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा का आगामी मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कुल 12 बैठकें होंगी।
सरकार द्वारा आयोजित की गई चार दिवसीय कैबिनेट बैठक के अंतिम दिन यह निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत मंत्रियों ने बताया कि इस सत्र के दौरान राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, साथ ही विपक्ष भी सरकार को विभिन्न मामलों पर घेर सकता है।

मंत्रिमंडल ने इस संबंध में राज्यपाल को सत्र बुलाने की सिफारिश भेज दी है। संभावना जताई जा रही है कि सत्र के दौरान मानसूनी आपदा, आर्थिक स्थिति, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों पर प्रमुखता से चर्चा होगी।
डिस्क्लेमर: यह समाचार हिमाचल प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों पर आधारित है। अधिकृत सूचना राज्यपाल द्वारा सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी होने के बाद मान्य होगी।