!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपको नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए शुभ है। घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलायें ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। कुछ लोग दूसरी बार शादी करने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। धन के मामले में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के चलते सिर में दर्द रहेगा तो वहीं डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। व्यर्थ की यात्राओं में भी समय नष्ट हो सकता है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपके व्यक्तित्व को निखारने के लिए बढ़िया है। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बेहतर है। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आपके सामने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए-नए कारण आएंगे। बाजार की स्थिति का आंकलन करने में काफी हद तक सफल रहेंगे। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें। कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है। किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है। महिलाओं से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। परिवार में किसी को सुधारने का जिम्मा आप खुद उठा सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। अगर आप अविवाहित हैं तो दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों का दायरा बढ़ाएं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दे। थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। यात्रा ट्रिप पर जाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना बेहतर साबित होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज होगी। प्यार में आपका मन चंचल हो रहा है लेकिन जीवन के कुछ बड़े फैसलें आपको लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मामूली कहा-सुनी हो सकती है। किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को नेटवर्क की अपनी ताकत बनानी होगी। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं। जो लोग बीमार चल रहे हैं वह डॉक्टर के नियमों का पालन करें। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पर्पल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। आपको गरीबों की सहायता करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। जीवनसाथी से धन मिलने की संभावना है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। शुगर से संबंधित तकलीफ को कम करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। अनावश्यक घूमने फिरने से बचें। यात्रा के सस्ते विकल्प पर इंटरनेट पर शोध करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें। आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। यदि आप अपने व्यापार हेतु कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में मददगार होगी। माइग्रेन सिर दर्द की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पिंक है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपके यश प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है। आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके प्राप्त होंगे। आपको ऐसा लगेगा कि आपका पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाय अपने परिवार तथा व्यवसाय पर ध्यान दें। आपकी इनकम में वृद्धि देखने को मिलेगी। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपने जो कुछ भी हासिल किया है उससे आप संतुष्ट रहेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका गला रहेगा। सुपर कोल्ड ड्रिंक से बचें और इसके बजाय चाय पिएं। साइकिल चलाने के शौकीन लोग सड़क मार्ग पर निकलते समय सावधान रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। दूसरों को नीचा दिखाने का प्रयास न करें। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा। जीवन साथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनेगी। अपने साथी से फ्लर्ट करने के लिए दिन अच्छा है। इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। नौकरी में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण व्यस्तता अधिक रहेगी। युवा वर्ग अपना टाइम व्यर्थ ना करके भविष्य संबंधी रूपरेखा तैयार करने में लगाऐं तो उचित रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते हैं। महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। बच्चों के अच्छे परिणाम आने का योग बन रहा है। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। इस राशि के जातक प्रेम जीवन के मामले में शक्ति की स्थिति में हैं। आपको अनजान सोर्स से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती हुई नजर आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है। विदेश में रहने वाले किसी दोस्त की यात्रा की योजना बनाएं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। सिंगल लोगों को अकेले रहने में मजा आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे। आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। बिजनेस में सावधानी रखने से आपकी समस्या कम हो सकती है। किसी कर्मचारी द्वारा आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। जो काम आपको अब तक आसान लग रहा था उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं। सिर दर्द की समस्या रह सकती हैं। बाहरी खानपान से परहेज करें अन्यथा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि के लिए रहेगा। बच्चों को बाहर न जाने दें, सावधान रहें। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापारियों की पुरानी चिंताएं दूर होती दिखाई दे रहीं है वहीं वह अपने स्टॉक को पूरा करने में सफल होंगे। आपके पास कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें। अपनी प्रॉपर्टी देखने के मकसद से शहर से बाहर के इलाके का भ्रमण करने जा सकते हैं। शुभांक - 1
डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। इसे केवल सामान्य जानकारी के रूप में लें, किसी भी निर्णय से पहले अपनी विवेक बुद्धि और विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।