सुन्नी दशहरा उत्सव में गूंजे विकास के नगाड़े : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी पीजीआई बस सेवा और करोड़ों की सौगात - पढ़ें पूरी खबर       श्री नयना देवी में अश्विन नवरात्रि भक्ति और पूर्ण आहुति के साथ संपन्न, बिजली-पानी की खामियों ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की नाराजगी - पढ़ें पूरी खबर..       दुःखद हादसा: अर्की के धैणा से सिरमौर जा रही बारात की कार नैना टिक्कर के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल - पढ़ें पूरी खबर..       लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे पठानियां, हिमाचल में सतत पर्यटन मॉडल लागू करने पर जोर - पढ़ें पूरी खबर       शिमला कालीबाड़ी मंदिर में विजयदशमी पर भक्ति और रंगों का संगम, सिंदूर की होली से गूंजी परंपरा, बंगाली महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 2 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा खास, किसे मिलेगी सफलता       हिमाचल प्रदेश: रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा - GST इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा, क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये बरामद, तीन दिन की रिमांड पर भेजा - पढ़ें पूरी खबर       विश्वविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों को 6 दिन का ब्रेक, 200 कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज ठप - पढ़ें पूरी खबर       दिवाली धमाका 2025: महालक्ष्मी फर्नीचर शोरूम, कैथलीघाट में 25% से 40% तक की बम्पर छूट और स्पेशल गिफ्ट्स ! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: 3 तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 4 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | शिमला

भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत, हमारा देश भी महानः कुलदीप पठानियां

August 28, 2025 02:36 PM

शिमलाः (HD News); मॉनसून सत्र के 9वें दिन सदन की कार्यवाही देखने विधान सभा पहुँचे राजकीय महाविद्यालय धामी, लोरेटो कनवेन्ट स्कूल तारा हॉल तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विधि विभाग के छात्र - छात्राओं से रूबरू होते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि भारत की संसदीय प्रणाली संघीय ढाँचे पर आधारित है। जहाँ केन्द्र में राज्यसभा तथा लोकसभा दो ऊपरी और निचले सदन हैं वहीं राज्यों में विधान मण्डल तथा विधान सभाओं की व्यवस्था है लेकिन विधान मण्डल की व्यवस्था केवल कुछ बड़े राज्यों में है।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने छात्र - छात्राओं से कुछ प्रश्न भी पूछे जिसका उन्होने संतोषजनक जवाब देने का प्रयास किया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज के युवा लोकतान्त्रिक प्रणाली को समझने तथा इसे मजबूती प्रदान करने में विश्वास रखते हैं जो कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र के लिए आवश्यक भी है।

पठानियां ने कहा कि उन्हे वह दिन स्मरण हो रहा है जब यहाँ सदन के अन्दर बाल सत्र का आयोजन किया गया था और जिस तरह से बच्चों ने विभिन्न किरदार में अपने विचारों की अभिव्यक्ति की वह अदभुत एवं अभूतपूर्व थी तथा उन्हें उसी दिन विश्वास हो गया था कि भारत का लोकतन्त्र सुरक्षित है तथा सही हाथों में जा रहा है।

पठानियां ने कहा कि लोकतान्त्रिक प्रणाली का ज्ञान हर इन्सान को हो उसके लिए वह शीघ्र ही किसान संसद तथा महिला संसद आयोजित करने की योजना बना रहे हैं ताकि वे इस प्रणाली से और भी अच्छी तरह परिचित हों।

इस अवसर पर पठानियां ने आज सदन के अन्दर होने वाली कार्यवाही के बारे भी छात्र - छात्राओं को अवगत करवाया तथा सदन की कार्यवाही देखकर एक अच्छा अनुभव साथ ले जाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। पठानियां ने सभी छात्र - छात्राओं को अपनी ओर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक हि०प्र० सरकार केवल सिंह पठानियां भी विशेष रूप से मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सुन्नी दशहरा उत्सव में गूंजे विकास के नगाड़े : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी पीजीआई बस सेवा और करोड़ों की सौगात - पढ़ें पूरी खबर

श्री नयना देवी में अश्विन नवरात्रि भक्ति और पूर्ण आहुति के साथ संपन्न, बिजली-पानी की खामियों ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की नाराजगी - पढ़ें पूरी खबर..

दुःखद हादसा: अर्की के धैणा से सिरमौर जा रही बारात की कार नैना टिक्कर के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल - पढ़ें पूरी खबर..

लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे पठानियां, हिमाचल में सतत पर्यटन मॉडल लागू करने पर जोर - पढ़ें पूरी खबर

शिमला कालीबाड़ी मंदिर में विजयदशमी पर भक्ति और रंगों का संगम, सिंदूर की होली से गूंजी परंपरा, बंगाली महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा - GST इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा, क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये बरामद, तीन दिन की रिमांड पर भेजा - पढ़ें पूरी खबर

विश्वविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों को 6 दिन का ब्रेक, 200 कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज ठप - पढ़ें पूरी खबर

दिवाली धमाका 2025: महालक्ष्मी फर्नीचर शोरूम, कैथलीघाट में 25% से 40% तक की बम्पर छूट और स्पेशल गिफ्ट्स ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: 3 तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 4 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू - पढ़ें पूरी खबर

ग्राम पंचायत जघून में 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठक; प्रधान ने ग्रामीणों से उपस्थिति का आह्वान किया, मनरेगा व विकास योजनाओं पर होगा निर्णय - पढ़ें पूरी खबर