सुन्नी दशहरा उत्सव में गूंजे विकास के नगाड़े : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी पीजीआई बस सेवा और करोड़ों की सौगात - पढ़ें पूरी खबर       श्री नयना देवी में अश्विन नवरात्रि भक्ति और पूर्ण आहुति के साथ संपन्न, बिजली-पानी की खामियों ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की नाराजगी - पढ़ें पूरी खबर..       दुःखद हादसा: अर्की के धैणा से सिरमौर जा रही बारात की कार नैना टिक्कर के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल - पढ़ें पूरी खबर..       लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे पठानियां, हिमाचल में सतत पर्यटन मॉडल लागू करने पर जोर - पढ़ें पूरी खबर       शिमला कालीबाड़ी मंदिर में विजयदशमी पर भक्ति और रंगों का संगम, सिंदूर की होली से गूंजी परंपरा, बंगाली महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 2 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक जानें किसका दिन रहेगा खास, किसे मिलेगी सफलता       हिमाचल प्रदेश: रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा - GST इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा, क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये बरामद, तीन दिन की रिमांड पर भेजा - पढ़ें पूरी खबर       विश्वविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों को 6 दिन का ब्रेक, 200 कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज ठप - पढ़ें पूरी खबर       दिवाली धमाका 2025: महालक्ष्मी फर्नीचर शोरूम, कैथलीघाट में 25% से 40% तक की बम्पर छूट और स्पेशल गिफ्ट्स ! - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश: 3 तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 4 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल

सुन्नी दशहरा उत्सव में गूंजे विकास के नगाड़े : मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी पीजीआई बस सेवा और करोड़ों की सौगात - पढ़ें पूरी खबर

October 02, 2025 09:29 PM

शिमला/सुन्नी (HD News) : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज अपनी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर संग सुन्नी में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मेले को हिमाचल की सांस्कृतिक परंपरा की धरोहर बताते हुए कहा कि मेलों के माध्यम से समाज अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और लोक जीवन की झलक आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाता है।

बस सेवा की बड़ी सौगात

मंत्री ने सुन्नी की जनता को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि सुन्नी से सीधे चंडीगढ़ पीजीआई तक बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री से चर्चा के बाद विभाग ने कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। इस बस सेवा से शिमला ग्रामीण और करसोग क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने में बड़ी राहत मिलेगी।

सड़क और पुलों पर करोड़ों की परियोजनाएँ

देवी धार मोड़ से नया सेर तक 14 करोड़ रुपए की लागत से सड़क निर्माण होगा, जिसमें 6 करोड़ से पुल और शेष राशि से सड़क का उन्नयन किया जाएगा। बडमैन-बसंतपुर सड़क का 7 करोड़ रुपए का मेटलिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। गढ़काहन में शील-शडो सड़क के लिए 6 करोड़ 7 लाख और डुमेहर-नावी सड़क के लिए लगभग 6 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि सुन्नी में युवाओं के लिए एयर-कंडीशंड पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है। हनुमान मंदिर स्थित राजा वीरभद्र सिंह सामुदायिक भवन परिसर में लगभग 1 करोड़ की लागत से यह पुस्तकालय बनेगा, जो छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होगा।

पेयजल योजनाएँ और अन्य स्वीकृतियाँ

सुन्नी वासियों को जल्द ही 25 करोड़ की पेयजल योजना का लाभ मिलेगा।

सराज क्षेत्र की केल बगड़ी के लिए 36 करोड़ की नई योजना स्वीकृत की गई है।

सुन्नी-थली पुल की मरम्मत हेतु 10 करोड़, एसडीएम कार्यालय सुन्नी के लिए 14 लाख, नगर पंचायत कार्यालय के लिए 50 लाख, और नगर पंचायत क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की मरम्मत हेतु 50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अन्य घोषणाएँ

मंत्री ने मेला आयोजन की सफलता पर मेला कमेटी को 1 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने अपनी धर्मपत्नी संग देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन भी किया।

मौजूद रहे

इस अवसर पर नगर परिषद सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम देवी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपमंडल अधिकारी सुन्नी, तहसीलदार, पार्षदगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

श्री नयना देवी में अश्विन नवरात्रि भक्ति और पूर्ण आहुति के साथ संपन्न, बिजली-पानी की खामियों ने बढ़ाई स्थानीय लोगों की नाराजगी - पढ़ें पूरी खबर..

दुःखद हादसा: अर्की के धैणा से सिरमौर जा रही बारात की कार नैना टिक्कर के पास खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल - पढ़ें पूरी खबर..

लंदन में भारतीय दूतावास पहुँचे पठानियां, हिमाचल में सतत पर्यटन मॉडल लागू करने पर जोर - पढ़ें पूरी खबर

शिमला कालीबाड़ी मंदिर में विजयदशमी पर भक्ति और रंगों का संगम, सिंदूर की होली से गूंजी परंपरा, बंगाली महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा - GST इंस्पेक्टर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा, क्वार्टर से 1.71 लाख रुपये बरामद, तीन दिन की रिमांड पर भेजा - पढ़ें पूरी खबर

विश्वविद्यालय में आउटसोर्स कर्मचारियों को 6 दिन का ब्रेक, 200 कर्मचारियों की अनुपस्थिति से कामकाज ठप - पढ़ें पूरी खबर

दिवाली धमाका 2025: महालक्ष्मी फर्नीचर शोरूम, कैथलीघाट में 25% से 40% तक की बम्पर छूट और स्पेशल गिफ्ट्स ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: 3 तीन दिन मौसम रहेगा साफ, 4 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू - पढ़ें पूरी खबर

ग्राम पंचायत जघून में 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठक; प्रधान ने ग्रामीणों से उपस्थिति का आह्वान किया, मनरेगा व विकास योजनाओं पर होगा निर्णय - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में तहबाजारियों का जोरदार प्रदर्शन, नगर निगम पर दस्तावेजों और नियमों को लेकर हमला - पढ़ें पूरी खबर