हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 11, 2026
हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश       शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर       ​साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जानें मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट      

व्यापार

निवेशक के साथ धोखा कर रही थी कंपनी, सेबी के एक्शन के बाद लगातार गिर रहे शेयर

August 26, 2024 08:19 PM

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। डेबॉक इंडस्ट्रीज (Debock Industries) के शेयरों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी इसका स्टॉक 11.62 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 6.31 रुपये पर बंद हुआ। यह इसका एक साल का सबसे निचला स्तर है। दरअसल, सेबी ने 23 अगस्त को एक अंतरिम आदेश जारी किया था। इसमें बताया गया कि डेबॉक इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स ने निवेशकों के साथ भारी धोखाड़ी की है।

क्या है पूरा मामला ?

डेबॉक इंडस्ट्रीज की जून 2018 में NSE के 'इनोवेटर्स ग्रोथ प्लेटफॉर्म (Innovators Growth Platform) पर लिस्टिंग हुई। चार साल बाद इसे NSE के मेनबोर्ड पर ट्रांसफर कर दिया गया। SEBI के मुताबिक, कंपनी और उसके प्रमोटर्स ने एक सोची-समझी योजना के तहत निवेशकों को धोखा दिया। उन्होंने कंपनी का फंड निकाला और उसका इस्तेमाल निजी लाभ के लिए किया।

डेबॉक ने क्या गड़बड़ी की

डेबॉक इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स ने जानबूझकर वित्तीय आंकड़े बढ़ाकर दिखाए, ताकि कंपनी की आर्थिक सेहत बेहतर नजर आए और निवेशक उसमें भरपूर पैसे लगाएं। कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों को 77 फीसदी तक बढ़ाकर पेश किया। यह सबकुछ जटिल वित्तीय लेनदेन के जरिए किया गया, ताकि आसानी से पकड़ में न आए।

प्रमोटर्स ने क्या खेल किया

SEBI के मुताबिक, लिस्टिंग के बाद डेबॉक इंडस्ट्रीज ने प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए ऑफ-मार्केट में चुपके से प्रमोटरों को शेयर ट्रांसफर किए। फिर प्रमोटरों ने उन्हीं शेयरों को आम पब्लिक को बेच दिया। इससे कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग 64.79 फीसदी से घटकर 9.41 फीसदी पर आ गई। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 35.21 फीसदी से बढ़कर 90.56 फीसदी हो गई।

सेबी ने क्या एक्शन लिया

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने धोखाधड़ी का पता लगते ही फौरन एक्शन लिया। उसने कंपनी, उसके प्रमोटर व CMD मुकेश मानवीर सिंह को शेयर मार्केट से बैन कर दिया। एक अन्य प्रमोटर सुनील कलोट और मुकेश मानवीर सिंह की पत्नी प्रियंका शर्मा पर भी यही एक्शन लिया गया। इन तीनों ने धोखाधड़ी से करीब 90 करोड़ की कमाई की थी, जिसे जब्त भी कर लिया गया है।

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

साल के पहले दिन LPG ग्राहकों को बड़ा झटका: ₹111 तक महंगा हुआ सिलेंडर, जानें अब क्या हो गए हैं दाम!

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..

सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -

Gold Price Today: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी हुई थोड़ी सस्ती; जानें 8 नवंबर के ताज़ा रेट..

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ, 24K, 22K और 18K सोने के 10 ग्राम रेट में आज फिर से अचानक वृद्धि - पढ़ें पूरी खबर

सस्ते गोल्ड के झांसे में बड़ा धोखा: श्री मंगलम ज्वैलर्स ने किया खुलासा, सोने के भीतर निकली लोहे की तार - पढ़े पूरी खबर

Gold Rate Today: 2 नवंबर 2025 – जानें 24K, 22K और 18K सोने के भाव प्रमुख शहरों में ..

भारत के बैंकिंग इतिहास में सबसे बड़ा मर्जर ! 4 सरकारी बैंक होंगे खत्म, नया दौर शुरू होने को तैयार - जानिए किन बैंकों पर है असर

आज सोना महंगा या सस्ता ? करवाचौथ पर खरीदारों की उमड़ी भीड़, सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड - जानिए शहरवार रेट्स