शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!       हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2026 | शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का धार्मिक महत्व।       अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन      

व्यापार

Real Estate : दिल्ली-एनसीआर में आवास की कीमतों में 30 प्रतिशत की वृद्धि, देश के प्रमुख आठ शहरों में सबसे ज्यादा

August 26, 2024 08:49 PM

रियल्ट एस्टेट बाजार में देश के प्रमुख 8 शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में घरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की सबसे अधिक तिमाही वृद्धि देखी गई है। सालाना आधार पर देश के आठ प्रमुख शहरों में औसतन मकानों की कीमतों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसमें दिल्ली एनसीआर 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। इसके बाद बेंगलुरु का नंबर है जहां मकानों कीमत 8 प्रतिशत बढ़े हैं। कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एंड एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीआरईडीएआई) और प्रॉपट्री कंसल्टिंग फर्म लिसास फोरास और कोलियर्स की रिपोर्ट से पता चलता है कि 2024 की दूसरी तिमाही में लगातार वृद्धि जारी है। जिसमें प्रमुख आठ शहरों में औसतन कीमतों में तिमाही दर तिमाही 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, साथ ही मांग लगातार बनी रहने के संकेत भी इस रिपोर्ट में दिए गए हैं।

कीमतों में वृद्धि के बाद भी मांग में इजाफा जारी

उद्योग की रिपोर्ट के अनुसार कीमतों में वृद्धि जारी रहने के बाद भी एक सकारात्मक पहलू देखने को मिला है कि भारत के शहरों में आवास में बिक्री में वृद्धि बनी हुई है। लाइसेस फोरास के प्रबंध निदेशक पंकज कपूर कहते हैं कि, चालू तिमाह में किफायती सेगमेंट में नए लॉन्च में 33 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। एनसीआर में बिक्री और नए लॉन्च में वृद्धि के संकेत मिलते है कि बाजार विकास के रास्ते पर बना रहेगा।

लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट में मांग सबसे ज्यादा बढ़ी

प्रमुख आठ शहरों में कीमतों के हिसाब में दिल्ली एनीसीआर में आवास कीमतों में तिमाही दर तिमाही वृद्धि देखी गई है। दिल्ली एनसीआर के भीतर, द्वारका एक्सप्रेसवे और ग्रेटर नोएडा में क्रमशः औसत आवास की कीमतों में 35 प्रतिशत और तिमाही दर तिमाही में 24 प्रतिशत की बड़ी मूल्य वृद्धि देखी गई। यह पिछली कुछ तिमाहियों में इन सूक्ष्म बाजारों के लिए सबसे अधिक तिमाही मूल्य वृद्धि है। हाल ही में लक्जरी सेगमेंट लॉन्च में तेजी के कारण भी इसमें वृद्धि देखी गई है। कोलियर्स इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और शोध प्रमुख विमल नादर ने कहा, आवासीस बाजार में सेकंड और वेकेशन होम सहित लक्जरी और अल्ट्रा लक्जरी सेगमेंट में मांग में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, जो दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु के चुनिंदा माइक्रो-मार्केट में कीमतों में वृद्धि से स्पष्ट है। इन शहरों में विशाल आवासीय इकाइयों, विशेष रूप से 3-4बीएचके फ्लैट के लिए औसत आवास की कीमतें सालाना आधार पर 30 प्रतिशत तक बढ़ी हैं।

आठ शहरों में बिना बिकी इकाइयों की संख्या में आई गिरावट

मुंबई की बात करें तो मुंबई महानगर क्षेत्र ने बाजार पर हावी है, इस क्षेत्र में 40 प्रतिशत ऐसी इकाइयों हैं जो बिकी नहीं है। एमएमआर को छोड़कर शहर के सभी आवासीय इकाइयों में तिमाही के आधार पर कीमतों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में एमएमआर की आवसीय इकाइयों में अच्छी बिक्री देखी गई थी, जिसका मुख्य कारण नए लॉन्च थे। बिना बिकी इकाइयों के बावजूद भी कीमतों मामूली वृद्धि हुई। वहीं पुणे की बात करें तो सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बिना बिकी इकाइयों की संख्या में सबसे अधिक वार्षिक गिरावट इस शहर में देखने को मिली है। अमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में भी बिना बिकी इकाइयों के स्तरों में 6 से 8 प्रतिशत की गिरावट वार्षिक स्तर पर रही है। 2024 की दूसरी तिमाही तक, आठ प्रमुख शहरों के प्राथमिक बाजार में 10 लाख से अधिक आवास इकाइयाँ उपलब्ध थीं, जिसमें अकेले एमएमआर की जो बेंची नहीं जा सकी इन्वेंट्री के स्तर में लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। हैदराबाद और बेंगलुरु में ऐसी इकाइयों की संख्या में वार्षिक वृद्धि के बावजूद, दोनों शहरों में क्रमिक आधार पर मामूली गिरावट देखी गई।

Have something to say? Post your comment

व्यापार में और

3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, आज से खुले रहेंगे बैंक; '5-डे वीक' और PLI स्कीम पर IBA-UFBU में बनी बड़ी सहमति - पढ़ें पूरी खबर...

तिजोरियों में कैद सोने पर सरकार की नजर! गोल्ड इम्पोर्ट रोकने की तैयारी, जल्द आ सकती है नई Gold Monetization Scheme - पढ़ें पूरी खबर..

अक्षय तृतीया पर सत्य ज्वेलर्स का बड़ा तोहफा! बाज़ार से ₹2000 सस्ता सोना और डायमंड पर भारी छूट - पढ़े पूरी खबर

सिल्वर इन्वेस्टमेंट का 'कड़वा सच': कैसे ₹4.6 अरब के गलत टाइमिंग ने भारतीय निवेशकों को लगा दी भारी चपत

साल के पहले दिन LPG ग्राहकों को बड़ा झटका: ₹111 तक महंगा हुआ सिलेंडर, जानें अब क्या हो गए हैं दाम!

Gold Price Today: सोने के भाव में जबरदस्त उछाल! 10 ग्राम गोल्ड हुआ और महंगा, जाने देश में आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी - पढ़ें पूरी खबर..

सोने की कीमतों को क्या होने वाला है ? 2026 के अनुमान ने बाजार में मचाई सनसनी - 10 ग्राम का भाव तोड़ेगा सभी रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम ? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -

Gold Price Today: सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी हुई थोड़ी सस्ती; जानें 8 नवंबर के ताज़ा रेट..

Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ, 24K, 22K और 18K सोने के 10 ग्राम रेट में आज फिर से अचानक वृद्धि - पढ़ें पूरी खबर