हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | September 17, 2025
DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..       धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..       बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर       मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..       शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 16 सितंबर 2025: जानें कैसा रहेगा मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन       मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.       विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | कांगड़ा

पोंग बांध क्षेत्र को विकसित करने में ली जाए स्थानीय विशेषज्ञों की राय, स्वदेश दर्शन 2.0 की बैठक में हुई मास्टर प्लान पर चर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

August 28, 2024 07:10 PM

धर्मशाला, 28 अगस्त 2024; स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत पोंग बांध क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों की राय ली जानी चाहिए। क्षेत्र के अनुरूप पर्यटन गतिविधियों को विस्तार देते हुए स्थानीय लोगों की सहभागिता भी उसमें सुनिश्चित हो। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत जिला गंतव्य प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने यह बात कही। बैठक में स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत पोंग बांध क्षेत्र को विकसित करने के लिए बने मास्टर प्लान पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पोंग से जुड़े क्षेत्र में पर्यटन के हिसाब से किन गतिविधियों या परियोजनाओं पर कार्य किया जा सकता है, इसके लिए कंसल्टेंसी फर्म स्थानीय लोगों से भी सुझाव ले।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला कांगड़ा को राज्य की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पोंग बांध क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़वा देने के लिए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत भी इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि पोंग बांध क्षेत्र में मतियाल, खटियार, नंगल चौक, नगरोटा सूरियां और हरिपुर गुलेर के इलाकों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा।

खटियाड़ में भूमि चयनित

हेमराज बैरवा ने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत खटियाड़ में पर्यटन गतिविधियों को विकसित करने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के अधिकारियों ने 14 अगस्त को मौके पर जाकर खटियाड़ में भूमि का निरीक्षण कर लिया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद चयनित भूमि को विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को अब आगे बढ़ाया जाएगा। खटियाड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए यहां कॉटेज, पूल, स्पा और रेस्टोरेंट जैसी आधारभूत संरचना का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वॉटर स्पोर्टस्, साहसिक खेल, स्थानीय भोजन, संस्कृति और कला को भी प्रमोट किया जाएगा।

प्रकृति के अनुरूप बनें स्ट्रक्चर

उपायुक्त ने कहा कि पोंग बांध का क्षेत्र पर्यावरण के हिसाब से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए यहां की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए ही निर्माण कार्य किए जाएं। यहां बनने वाले स्ट्रक्चर में स्थानीय प्रकृति से जितनी कम छेड़-छाड़ की जाए उतना अच्छा है। उन्होंने कहा कि शहर की भीड़-भाड़ और व्यस्त दिनचर्या से पर्यटक जब यहां आराम करने आएगा तो वे भी प्रकृति के बीच शांत जगह में रहना पसंद करेगा। इसको ध्यान में रखते हुए यहां ज्यादा से ज्यादा वॉकिंग ट्रेल्स और साइकलिंग ट्रेल्स बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए जो मास्टर प्लान निजी कंसल्टेंसी फर्म द्वारा बनाया गया है उसमें कचरा प्रबंधन को लेकर भी पूरी योजना बनाई जाए।

यह रहे उपस्थित बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान, निजी कंसल्टेंसी फर्म वॉयन्ट्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनके अलावा एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, एसडीएम जवाली बचित्र सिंह तथा डीएफओ वाइल्ड लाइफ रॉस्टन वीडियो काँफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

DC मंडी अपूर्व देवगन का जज्बा: नंगे पांव भूस्खलन स्थल पर पहुंचे, बने जनता के भरोसे की मिसाल - पढ़ें विस्तार से ..

धर्मपुर आपदा: 10 करोड़ का नुकसान, HRTC की 20 बसें क्षतिग्रस्त – उप-मुख्यमंत्री ने दिए सड़कें एक हफ्ते में बहाल करने के आदेश, पढ़ें पूरी खबर..

बारिश से जूझता बुघार-चाखड़: विधायक संजय अवस्थी मौके पर, प्रशासन को दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

कुल्लू की तीर्थन घाटी पर आपदा का साया, बांदल गांव में जमीन दरकने से दहशत में ग्रामीण, तस्वीरों में दिखा खतरे का मंजर - देखें पूरी खबर

मंडी में दर्दनाक हादसा: निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से मकान ढहा, 3 की मौत, 2 लोग सुरक्षित - पढ़े पूरी खबर ..

शिमला में प्रकृति का तांडव, हिमलैंड के पास कई गाड़ियां मलबे में समाईं, अन्य कई जगहों से पेड़ गिरने व लैंडस्लाइड की सूचनाएं, 20 गाड़िया दबी - पढ़ें पूरी खबर..

मंडी धर्मपुर में तबाही: बस स्टैंड में पानी का सैलाब, HRTC की बसें बह गईं, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

22 सितंबर से 21 अक्टूबर तक सुन्नी-खेरा-ओगली मार्ग पर तय समय के दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कैबिनेट के ताबड़तोड़ फैसले: 5,100 से ज्यादा नई नौकरियां, हाई ग्रेड वेतन वापस, कांगड़ा एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण बढ़ा – पढ़ें विस्तार से..