हिमाचल प्रदेश के CM के लंदन दौरे का खर्च किसने उठाया ? विधानसभा में हो गया बड़ा खुलासा, सदन का माहौल गरमाया - पढ़ें पूरी खबर..       आज 5 दिसम्बर 2025 का राशिफल: हर राशि के लिए आज का भाग्य, अवसर, चुनौतियाँ और विशेष उपाय       आज 5 दिसम्बर 2025 का पंचांग: शुभ–अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और आज का विशेष उपाय       शिमला: सुपर स्पेशलिटी चमियाणा और IGMC के 4 डॉक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए कड़े आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में बड़ा हादसा! शोघी हनुमान मंदिर के पास HRTC की बस गहरी खाई में जा गिरी, चालक और परिचालक घायल…       “सब्सिडी बचाने के नाम पर नया कार्ड - सुविधा वही, झंझट नई; सरकार ने दुरुपयोग रोकने को जनता को ही लाइन में खड़ा कर दिया!” - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 2 दिसंबर 2025 ; आज का दिन किस राशि के लिए लाएगा सफलता, किसे रहना होगा सतर्क ? पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफ़ल..       हिमाचल प्रदेश : शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की बड़ी घोषणा - 1 रुपये वेतन लेने का संकल्प लेकर बने इंसानियत की मिसाल, नेताओं को आईना दिखाने वाला बयान, राजनीति में मची हलचल - पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल में युवाओं को निगल रहा चिट्टा: शिमला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ओवरडोज़ का शक; पुलिस ने तेज की कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..       संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संघर्ष समिति ने सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका; प्रशासनिक बैठक का बहिष्कार, 12 दिन से चल रहा अनशन खत्म, जन-जागरण संग्राम का किया ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के CM के लंदन दौरे का खर्च किसने उठाया ? विधानसभा में हो गया बड़ा खुलासा, सदन का माहौल गरमाया - पढ़ें पूरी खबर..

December 05, 2025 09:49 AM
Om Prakash Thakur

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को माहौल उस समय गर्म हो गया, जब लंदन दौरे को लेकर महीनों से चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद सफाई दी। विपक्ष के आरोपों पर सीधे प्रहार करते हुए CM ने सदन के भीतर साफ-साफ कहा कि लंदन यात्रा का पूरा खर्च उन्होंने अपनी जेब से वहन किया है और सरकार का एक रुपया तक इस्तेमाल नहीं किया। सोशल मीडिया और भाजपा द्वारा फैलाए गए तमाम आरोपों के बीच सुक्खू के इस खुलासे ने सदन में नया राजनीतिक ताप पैदा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला: (HD News);  तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार का दिन खासा गर्म रहा। भाजपा विधायक विपिन परमार द्वारा उठाए गए लंदन दौरे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में पहली बार खुलकर जवाब दिया और विपक्ष पर गलत narrative फैलाने का आरोप लगाया।

सीएम सुक्खू ने साफ कहा—“मैं अपनी बेटी की एडमिशन के लिए लंदन गया था। चाय से लेकर रहना, खाना, होटल, फ्लाइट टिकट—हर खर्चा मेरी जेब से किया गया है। ऑनलाइन पेमेंट के पूरे रिकॉर्ड मौजूद हैं। मुझे विदेश यात्रा की जो सरकारी सुविधा मिलती है, उसका भी मैंने एक रुपया तक क्लेम नहीं किया। फिर भी सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया गया।”

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रदेश को छोड़ने के सभी आरोप बेबुनियाद हैं और तथ्यहीन बयानबाजी से जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई।

धर्मशाला में भाजपा की रैली और आंतरिक कलह पर भी सीएम ने तीखी टिप्पणी की —

“जय राम बार-बार सदन में खड़े होते हैं, मगर उनके पीछे कोई खड़ा तक नहीं होता। भाजपा अभी पाँच गुटों में बंटी हुई है, तीन गुटों के तो पोस्टर भी लग चुके हैं। ऐसे में सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने घर की हालत देखें।”

सुक्खू यहीं नहीं रुके। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा—

“4500 बीघा जमीन में कितना भ्रष्टाचार हुआ, इसकी जवाबदेही भाजपा दे। पीएम द्वारा घोषित 1500 करोड़ की मदद अब तक क्यों नहीं मिली? केंद्र में बैठी भाजपा हिमाचल की वैधानिक मदद रोक रही है।”

सदन में माहौल तपा, विपक्ष पर पलटवार तेज

सीएम के बयान ने विधानसभा की कार्यवाही में नया ताप भर दिया। एक ओर भाजपा लगातार लंदन विवाद को उछाल रही थी, वहीं सुक्खू ने तथ्यों के साथ सफाई देकर विपक्ष को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की।

सदन की पूरी बहस में यह स्पष्ट दिखा कि दोनों दल अब सत्र में आमने-सामने की टक्कर के मूड में हैं और आने वाले शर्दी के दिनों में राजनीतिक तापमान और बढ़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: सुपर स्पेशलिटी चमियाणा और IGMC के 4 डॉक्टर सस्पेंड, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किए कड़े आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा! शोघी हनुमान मंदिर के पास HRTC की बस गहरी खाई में जा गिरी, चालक और परिचालक घायल…

“सब्सिडी बचाने के नाम पर नया कार्ड - सुविधा वही, झंझट नई; सरकार ने दुरुपयोग रोकने को जनता को ही लाइन में खड़ा कर दिया!” - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश : शीतकालीन सत्र में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने की बड़ी घोषणा - 1 रुपये वेतन लेने का संकल्प लेकर बने इंसानियत की मिसाल, नेताओं को आईना दिखाने वाला बयान, राजनीति में मची हलचल - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल में युवाओं को निगल रहा चिट्टा: शिमला में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ओवरडोज़ का शक; पुलिस ने तेज की कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..

संजौली मस्जिद विवाद: हिंदू संघर्ष समिति ने सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला फूंका; प्रशासनिक बैठक का बहिष्कार, 12 दिन से चल रहा अनशन खत्म, जन-जागरण संग्राम का किया ऐलान - पढ़ें पूरी खबर..

लायंस क्लब शिमला का 30 नवंबर को मुफ्त मेगा आई चेक-अप कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में नकल पर अब सबसे कड़ी कार्रवाई: 10 साल की कैद और 1 करोड़ जुर्माने तक की सजा, नया कानून लागू - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल में दूध हुआ सस्ता: मिल्कफेड ने कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की - पढ़ें पूरी खबर..

IGMC में बड़ा फर्जीवाड़ा ! फर्जी लैब टेक्नीशियन बनी महिला मरीजों से ले रही थी खून के नमूने, अस्पताल में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर.