हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 11, 2026
हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल       IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश       शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर       ​साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 फरवरी 2026: सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ, जानें मेष से मीन तक का हाल       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट      

हिमाचल

राहत भरी खबर ! MLA क्रॉसिंग से बालूगंज जाने वाला मार्ग बहाल, अब ऐसे चलेंगे वाहन, पढ़ें विस्तार से.

September 03, 2024 08:32 AM

शिमला: (HD News); शिमला के MLA क्रॉसिंग से बालूगंज जाने वाला मार्ग बहाल हो चुका है. यह मार्ग बीते 2 सप्ताह से बंद था और सोमवार, 2 सितंबर शाम करीब 8 बजे मार्ग को बहाल कर दिया गया है। मार्ग के बहाल होने से लोगों को एक बार फिर राहत मिल पाएगी। बता दे कि सावन के आखरी सोमवार एवम् रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को MLA क्रॉसिंग में भारी भूस्खलन हुआ और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि किसी को चोटें नहीं आई और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इसके बाद 36 घंटे के अंतराल में 20 अगस्त की रात करीब 10 बजे एक बार फिर इसी स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ और मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया था।

भूस्खलन से प्रभावित हुए मार्ग की चौड़ाई अधिक थी। लेकिन, आधी सड़क पर मलबा आने के कारण सड़क वन वे में तब्दील हो गई थी। सड़क से मलबे को हटाने की बजाए, यहां अतिरिक्त मार्ग तैयार किया गया। भूस्खलन के कारण यहां हजारों टन मलबा बिखरा पड़ा है, संभावना है कि यदि मलबे को हटाया गया तो फिर से भूस्खलन हो सकता है। बता दे कि यह मार्ग हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय, नेशनल हाईवे, सांगटी, चयाली, एमआई रूम, लोवर समरहिल आदि क्षेत्रों को शहर से जोड़ता है।

बालूगंज, समरहिल, सांगटी, चयाली आदि पहुंचने के लिए लोगों को 4 से 5 किलोमीटर का अधिक सफर करना पड़ रहा है। लोगों को वैकल्पिक मार्ग लेकर चक्कर क्रॉसिंग से वाया चक्कर और तवी मोड़ होते हुए, बालूगंज और अन्य स्थानों पर पहुंचना पड़ रहा था। इससे जहां जाम जैसी स्थिति पैदा हो रही थी, तो वहीं छात्र और लोग भी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रहे थे। अब आज 3 सितंबर से छात्र और लोग अपने गंतव्य तक समय से पहुंच पाएंगे और लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस मार्ग पर आज से वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दे दी है। इससे पहले सोमवार सुबह मार्ग की हालत का जायजा लेने के लिए संयुक्त निरीक्षण समिति के सदस्यों ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की आवाजाही और पहाड़ी से मलबा गिरने की आशंका को लेकर पड़ताल भी की। इसके बाद संयुक्त निरीक्षण समिति ने इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंंपी। समिति में उपमंडल अधिकारी शिमला शहरी, डीएसपी ट्रैफिक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग धामी और क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी शामिल थेे। कमेटी की रिपोर्ट पर उपायुक्त ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को मंजूरी दी।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि मार्ग पर वाहनों के लिए 25 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार तय की है। 19 अगस्त की रात भारी भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग बंद हो गया था। पहाड़ी दरकने से बालूगंज-एडवांस्ड स्टडी-बालूगंज मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है।

अब ऐसे चलेंगे वाहन

जिला प्रशासन ने बालूगंज क्रॉसिंग में वाहनों की आवाजाही के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है। इसके तहत बालूगंज की तरफ आने के लिए वाहन नीचे की तरफ बने नए मार्ग का इस्तेमाल करेंगे जबकि शिमला की तरफ जाने वाले वाहन पुराने मार्ग से होकर गुजरेंगे। बालूगंज की तरफ जाने वाली बसों के लिए बस स्टॉपेज सीएमपी पोस्ट के नजदीक बनाया है। बालूगंज से पुराना बस स्टैंड की ओर आने वाली बसों के लिए सीजीएसटी शिमला मंडल कार्यालय के पास बस स्टॉपेज का स्थान तय किया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: आज ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, कल पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का अलर्ट

बजट सत्र का ऐलान: 16 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, विशेष सत्र नहीं - अब सीधे बजट सत्र; सीएम सुक्खू बोले- '72 साल पुरानी ग्रांट रोकी, जनता को बताएंगे सच' - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में डिग्री बड़ी तो घट गई सैलरी: डॉक्टर की पढ़ाई के लिए मिल रहा था 1.30 लाख रुपये मासिक स्टाइपेंड, और नौकरी के नाम पर 33 हजार - क्या यही है सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की क़ीमत?

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..