हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 28, 2026
आज का राशिफल, 28 फरवरी 2026: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आपका दिन!       हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर       ​'न्यायपालिका और भगवान हमारे साथ...': शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलते ही रो पड़े केजरीवाल, मोदी-शाह पर साधा निशाना - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (27 फरवरी 2026): लक्ष्मी योग और ग्रहों की चाल से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल       हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'       आज का राशिफल (26 फरवरी): मेष से मीन तक, जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी..?       हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?       हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में रहने और काम करने का सभी को अधिकार, चंद भीड़ तय नहीं करेंगी की मस्जिद वैध है, या अवैध, 27 सितंबर को वामपंथी निकालेंगे शांति मार्च, पढ़ें पूरी खबर..

September 25, 2024 09:34 PM

संजौली मस्जिद विवाद, शिमला में 27 सितंबर को शांति मार्च निकालेंगे वामपंथी और अन्य संगठन, सीपीआईएम नेता बोले शिमला में रहने और काम करने का सभी को अधिकार, चंद भीड़ तय नहीं करेंगी मस्जिद को वैध या अवैध, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला: (HD News); संजौली मस्जिद विवाद के बाद प्रदेश में बिगड़े माहौल को शांत करने के मकसद से 27 सितंबर को शिमला में वामपंथी और कई अन्य संगठन शान्ति मार्च निकालने जा रहें हैं और शहर में अमन, शान्ति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाएं रखने का संदेश देंगे। शिमला में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर शहर की जनता से भी इस शान्ति मार्च में सहयोग की अपील की है।

सीपीआईएम नेता व एमसी शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान और पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने कहा है कि शिमला सभी समुदाय के लोगों का है और संविधान भी सभी लोगों को कहीं भी रहने और काम करने का अधिकार देता है ऐसे में चंद भीड़ तय नहीं करेगी कि कौन कहां रहेगा या नहीं रहेगा। जहां तक मस्जिद कर वैध या अवैध का मामला है तो वह कानून तय करेगा कि क्या करना है। भीड़ तय नहीं करेगी की मस्जिद गिरानी है या नही।

शिमला में कई मंदिर और भवन अवैध बने हैं ऐसे में एमसी कोर्ट ने इसमें फैंसला लेना है। शिमला प्रवासियों का शहर है ऐसे में किसी को यह कहना गलत है कि वह कहां से आया है। शिमला सभी समुदाय के लोगों का है लेकिन कुछ लोग माहौल बिगाड़ रहें हैं जिससे शहर की छवि खराब हो रही है और अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो रहा है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व महापौर आदर्श सूद और आम आदमी पार्टी नेता राकेश आजटा ने भी शान्ति मार्च में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही है। कहा है कि कुछ लोग शिमला का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं जबकि शिमला में सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारे में रहते हैं लेकिन जिस तरह का वातावरण बनाया जा रहा है उससे प्रदेश के पर्यटन को भी नुकसान हो रहा है। शिमला की छवि देश दुनिया में खराब की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'गजब' व्यवस्था परिवर्तन: रिटायरमेंट के 9 महीने बाद 4 कानूनगो बने नायब तहसीलदार; सरकार के इस फैसले पर उठे सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पुलिस के सामने चट्टान की तरह डटे ACP राहुल विक्रम: जानिए 'स्पेशल सेल' के उस अफसर को, जिसके नाम से कांपते हैं गैंगस्टर

हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली पुलिस और शिमला पुलिस के बीच कानूनी टकराव, मनाली में चंपाई सोरेन के पोते का निधन और प्रदेश में बर्फबारी का 'येलो अलर्ट'

हिमाचल का कड़ा एक्शन: बीच रास्ते रोका दिल्ली पुलिस का काफिला, 20 जवान हिरासत में... जानें AI समिट से कैसे जुड़े हैं तार ?

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: HRTC बस और ऑल्टो की सीधी भिड़ंत में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 2 मासूमों समेत 4 लोगों की हालत गम्भीर - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल बुलेटिन: आर्थिक मोर्चे पर केंद्र-राज्य में 'रार', शहीद अमनीत को नम आंखों से विदाई और फरवरी में ही मई जैसी तपिश का रिकॉर्ड - पढ़ें विस्तार से..

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..