संजौली मस्जिद मामला : गिराई जाएंगी संजौली मस्जिद की 3 अवैध मंजिलें, कमेटी के आवेदन पर कमिश्रर कोर्ट का फैसला, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल कांग्रेस के एक और मंत्री हुए योगी मॉडल के मुरीद, बांधे तारीफों के पुल, बोले: यूपी के कामों से हमें सीखने की जरूरत, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला मस्जिद विवाद : संजौली मस्जिद मामले की आयुक्त कोर्ट में सुनवाई आज, फैसले पर सबकी नजरें, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफलः 05 अक्तूबर 2024; आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा इन राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, माता रानी खुशियों से भर देंगी झोली, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का राशिफ़ल..       हिमाचल में टॉयलेट टैक्स पर बैकफुट पर आई सुक्खू सरकार, ACS ओंकार शर्मा बोले - आदेश पहले ही हो चुका रद्द, सामने आयी ये नोटिफिकेशन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 04 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार); आज नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल       शिमला ढली से दक्षिणेश्वरी महाकाली की महा रथ यात्रा का शुभारंभ, 301 श्रद्धालू ले रहे भाग, पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, काली बाड़ी मंदिर में सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता, बोले - सभी मनोकामना पूर्ण करती है काली माता, पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 03 अक्टूबर 2024; आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल..       जय माता दी ।। आज नवरात्रि का पहला दिन: जानिए मां शैलपुत्री की पूजा विधि, भोग, घटस्थापना मुहूर्त, मंत्र, शुभ रंग व कथा..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल में टॉयलेट टैक्स पर बैकफुट पर आई सुक्खू सरकार, ACS ओंकार शर्मा बोले - आदेश पहले ही हो चुका रद्द, सामने आयी ये नोटिफिकेशन, पढ़ें पूरी खबर..

October 04, 2024 09:05 PM

हिमाचल में टॉयलेट टैक्स पर बैकफुट पर आई सुक्खू सरकार, ACS ओंकार शर्मा बोले - आदेश पहले ही हो चुका रद्द, सामने आयी ये नोटिफिकेशन, पढ़ें पूरी खबर..

शिमलाः (HD NEWS/ हि.स.); हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट टैक्स को लेकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टॉयलेट टैक्स को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हिमाचल प्रदेश में टॉयलेट टैक्स लगाए जाने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में टॉयलेट टैक्स लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

इसको लेकर एक अधिसूचना सार्वजनिक की गई है। जिस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को यह अधिसूचना जारी हुई थी। सीवरेज चार्जेस के संबंध में जारी अधिसूचना को उसी दिन वापस लिया गया था।

ACS ओंकार शर्मा ने कहा कि डिप्टी सीएम की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी को लेकर अधिसूचना जारी हुई थी। शिमला में पहले से सीवरेज का शुल्क लिया जाता था। कुछ जगहों पर होटल्स या कुछ संस्थाओं के लिए ये किया गया था। आज इस पर विवाद खड़ा हो गया है, जबकि ये पुरानी अधिसूचना है। नई अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी ।

उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग ने शुल्क से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की थी। इसमें ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी पर 100 रुपये शुल्क लगाने की अधिसूचना जारी हुई थी। जिन इलाकों में सरकार सीवरेज का कनेक्शन देती है, उन्हें इलाकों पर सीवरेज पर पानी के बिल का 30% पहले से ही शुल्क के तौर पर लिया जाता है।

एसीएस ने कहा कि एक से ज्यादा मंजिल वाले मकान को भी एक ही कनेक्शन के तौर पर देखा जाता है। ACS ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि कुछ चुनिंदा स्थानों में यह देखने को मिला था कि होटल पानी तो अपना इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सीवरेज कनेक्शन सरकार का इस्तेमाल किया जा रहा था। उन पर 25 रुपये प्रति टॉयलेट के हिसाब से शुल्क लगाने की नोटिफिकेशन जारी की गई थी, लेकिन जल शक्ति विभाग का जिम्मा संभाल रहे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इसे वापस लेने के निर्देश दे दिए थे। इसके बाद इस नोटिफिकेशन को रद्द कर दिया गया।

राजनीतिक लाभ के लिए बीजेपी फैला रही अफवाहें : CM

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसे अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी तरह का टॉयलेट पर टैक्स नहीं लिया जा रहा है। यह केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही है। सरकार किसी भी तरह का टैक्स नहीं ले रही है।

सीएम ने कहा कि केवल हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर इस तरह की बाते की जा रही है। सीएम ने कहा कि इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बीजेपी चुनावों के वक्त कभी धर्म के नाम पर और कभी अन्य बेबुनियाद मुद्दों पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है और झूठ परोसती है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

संजौली मस्जिद मामला : गिराई जाएंगी संजौली मस्जिद की 3 अवैध मंजिलें, कमेटी के आवेदन पर कमिश्रर कोर्ट का फैसला, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल कांग्रेस के एक और मंत्री हुए योगी मॉडल के मुरीद, बांधे तारीफों के पुल, बोले: यूपी के कामों से हमें सीखने की जरूरत, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला मस्जिद विवाद : संजौली मस्जिद मामले की आयुक्त कोर्ट में सुनवाई आज, फैसले पर सबकी नजरें, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला ढली से दक्षिणेश्वरी महाकाली की महा रथ यात्रा का शुभारंभ, 301 श्रद्धालू ले रहे भाग, पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, काली बाड़ी मंदिर में सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता, बोले - सभी मनोकामना पूर्ण करती है काली माता, पढ़ें पूरी खबर..

सौकणी दा कोट में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग किए सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया, दिया स्वच्छता का संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की, बोले - गांधी जी ने दिया दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला RTO ने रिज पर फिर लगाया नाका, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं एंबुलैंस वाहनों के काटे चालान, चालकों को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में 400 रुपये हुई न्यूनतम दिहाड़ी, अधिसूचना जारी; पढ़ें पूरी खबर

राशिफल

आज का राशिफलः 05 अक्तूबर 2024; आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा इन राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, माता रानी खुशियों से भर देंगी झोली, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफलः 05 अक्तूबर 2024; आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा इन राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, माता रानी खुशियों से भर देंगी झोली, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का राशिफ़ल..

राशिफलOctober 05, 2024

आज का राशिफ़ल: 04 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार); आज नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 04 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार); आज नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलOctober 04, 2024

गुरुवार का राशिफ़ल: 03 अक्टूबर 2024; आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफ़ल: 03 अक्टूबर 2024; आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलOctober 03, 2024

आज का राशिफल: 2 अक्टूबर 2024; आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें विस्तृत राशिफल

आज का राशिफल: 2 अक्टूबर 2024; आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें विस्तृत राशिफल

शिमलाOctober 02, 2024