संजौली मस्जिद मामला : गिराई जाएंगी संजौली मस्जिद की 3 अवैध मंजिलें, कमेटी के आवेदन पर कमिश्रर कोर्ट का फैसला, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल कांग्रेस के एक और मंत्री हुए योगी मॉडल के मुरीद, बांधे तारीफों के पुल, बोले: यूपी के कामों से हमें सीखने की जरूरत, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला मस्जिद विवाद : संजौली मस्जिद मामले की आयुक्त कोर्ट में सुनवाई आज, फैसले पर सबकी नजरें, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफलः 05 अक्तूबर 2024; आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा इन राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, माता रानी खुशियों से भर देंगी झोली, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का राशिफ़ल..       हिमाचल में टॉयलेट टैक्स पर बैकफुट पर आई सुक्खू सरकार, ACS ओंकार शर्मा बोले - आदेश पहले ही हो चुका रद्द, सामने आयी ये नोटिफिकेशन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 04 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार); आज नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल       शिमला ढली से दक्षिणेश्वरी महाकाली की महा रथ यात्रा का शुभारंभ, 301 श्रद्धालू ले रहे भाग, पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, काली बाड़ी मंदिर में सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता, बोले - सभी मनोकामना पूर्ण करती है काली माता, पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 03 अक्टूबर 2024; आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल..       जय माता दी ।। आज नवरात्रि का पहला दिन: जानिए मां शैलपुत्री की पूजा विधि, भोग, घटस्थापना मुहूर्त, मंत्र, शुभ रंग व कथा..      

हिमाचल | शिमला

संजौली मस्जिद मामला : गिराई जाएंगी संजौली मस्जिद की 3 अवैध मंजिलें, कमेटी के आवेदन पर कमिश्रर कोर्ट का फैसला, पढ़ें पूरी खबर.

October 05, 2024 05:26 PM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: (HD News); शिमला संजौली मस्जिद विवाद को लेकर नगर निगम कोर्ट शिमला में सुनवाई हुई। शाम चार बजे शुरू हुई सुनवाई के दौरान निगम कोर्ट ने संजौली मस्जिद की 3 अवैध मंजिलों को गिराने की अनुमति दे दी है। इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए 2 महीने का समय दिया गया है। वक्फ बोर्ड की देखरेख ये निर्माण हटाया जाएगा। 12 सितंबर को मस्जिद कमेटी ने खुद इन मंजिलों को गिराने की अनुमति मांगी थी। बचे हुए ग्राउंड फ्लोर और पहले हिस्से को लेकर अब मामले की अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।

वहीं, स्थानीय लोगों को पार्टी बनाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने CPC के नियम- 1/10 के तहत स्थानीय लोगों की अर्जी को समाप्त कर दिया। इससे पहले सुबह सुनवाई के दौरान केस में अपीयर हुए नगर निगम के वकील राहुल ने कहा कि, 'मामले में तीसरी पार्टी का कोई रोल नहीं है। तीसरी पार्टी की इस केस में कोई जरूरत प्रतीत नहीं होत।

'बता दें कि एडवोकेट जगतपाल ठाकुर लोकल रेजीडेंट्स की तरफ से अपीयर हुए हैं। स्थानीय लोग, जिनके घर मस्जिद के समीप हैं, उनकी आपत्तियों को लेकर जगतपाल ठाकुर पेश हुए हैं। पिछली सुनवाई में उन्होंने कहा था कि स्थानीय लोगों का भी पक्ष सुना जाए।

लोकल रेजीडेंट की तरफ से पेश हुए वकील जगतपाल ठाकुर ने आरोप लगाया था, 'मस्जिद में अवैध तरीके से मदरसा भी चलाया जा रहा है। ये मदरसा बाद में 31 जुलाई को बंद किया गया. वर्ष 2010 से अवैध निर्माण को लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं। आठ साल के अंतराल में पांच मंजिलें बना दी गई, ये अवैध निर्माण है. ग्राउंड फ्लोर का जब निर्माण हो रहा था, तभी से नगर निगम की तरफ से नोटिस दिए जा रहे थे।

इस पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड सलीम टेलर है। आलम ये है कि सीसीटीवी के कैमरों का रुख लोकल लोगों के घरों की तरफ किया गया है। आसपास के लोग परेशान हैं। पुलिस भी सांप्रदायिक तनाव के कारण कुछ नहीं कर रही है। मस्जिद में विशेष समुदाय के व्यक्ति की मौत के बाद सपुर्द-ए-खाक की तैयारी के लिए शव को नहलाने की प्रक्रिया यहीं परफॉर्म करने का भी आरोप लगाया गया।

लोकल रेजीडेंट्स की तरफ से पेश हुए वकील जगतपाल ठाकुर ने सुबह सुनवाई के दौरान कई बिंदुओं पर आपत्ति जताई थी। जगतपाल ठाकुर ने कहा था कि, '15 साल में 254 (1) के तहत कार्यवाही क्यों नहीं हुई? वर्ष 2010 में ये रिपोर्ट आई थी कि ग्राउंड फ्लोर कानूनी रूप से गलत बना है तो उसके ऊपर इतनी मंजिलें कैसे बनी ? इस दौरान मस्जिद कमेटी की तरफ से कहा गया कि ढाई मंजिल तक का निर्माण वैध हो तो वकील जगतपाल ने कहा कि उसका नक्शा पेश किया जाए।

वहीं, जगतपाल का तर्क था कि 2002-03 में जमीन के आगे कागजों में कई मस्जिद नहीं है। इसके अलावा 1997-98 की जमाबंदी बताती है कि खसरा नंबर 66 के आगे कोई मस्जिद नहीं है। लोकल रेजीडेंट्स के वकील जगतपाल ठाकुर ने वक्फ बोर्ड के मालिकाना हक और उन्हें इस केस में देर से पार्टी बनाए जाने पर सवाल उठाए थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल कांग्रेस के एक और मंत्री हुए योगी मॉडल के मुरीद, बांधे तारीफों के पुल, बोले: यूपी के कामों से हमें सीखने की जरूरत, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला मस्जिद विवाद : संजौली मस्जिद मामले की आयुक्त कोर्ट में सुनवाई आज, फैसले पर सबकी नजरें, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में टॉयलेट टैक्स पर बैकफुट पर आई सुक्खू सरकार, ACS ओंकार शर्मा बोले - आदेश पहले ही हो चुका रद्द, सामने आयी ये नोटिफिकेशन, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला ढली से दक्षिणेश्वरी महाकाली की महा रथ यात्रा का शुभारंभ, 301 श्रद्धालू ले रहे भाग, पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, काली बाड़ी मंदिर में सुबह से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता, बोले - सभी मनोकामना पूर्ण करती है काली माता, पढ़ें पूरी खबर..

सौकणी दा कोट में विशेष ग्राम सभा आयोजित, 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग किए सम्मानित, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान में भाग लिया, दिया स्वच्छता का संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की, बोले - गांधी जी ने दिया दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला RTO ने रिज पर फिर लगाया नाका, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहीं एंबुलैंस वाहनों के काटे चालान, चालकों को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में 400 रुपये हुई न्यूनतम दिहाड़ी, अधिसूचना जारी; पढ़ें पूरी खबर

राशिफल

आज का राशिफलः 05 अक्तूबर 2024; आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा इन राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, माता रानी खुशियों से भर देंगी झोली, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का राशिफ़ल..

आज का राशिफलः 05 अक्तूबर 2024; आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा इन राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, माता रानी खुशियों से भर देंगी झोली, पढ़ें मेष से मीन राशि तक का राशिफ़ल..

राशिफलOctober 05, 2024

आज का राशिफ़ल: 04 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार); आज नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफ़ल: 04 अक्तूबर 2024 (शुक्रवार); आज नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफलOctober 04, 2024

गुरुवार का राशिफ़ल: 03 अक्टूबर 2024; आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफ़ल: 03 अक्टूबर 2024; आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलOctober 03, 2024

आज का राशिफल: 2 अक्टूबर 2024; आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें विस्तृत राशिफल

आज का राशिफल: 2 अक्टूबर 2024; आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? पढ़ें विस्तृत राशिफल

शिमलाOctober 02, 2024