आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 5 June 2025 (गुरुवार); इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल       कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

जम्मू कश्मीर: J&K के गुलमर्ग में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 2 मजदूरों की भी मौत, पढ़ें पूरी खबर..

October 25, 2024 10:10 AM

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा आतंकियों ने सेना के दो पोर्टरों की भी हत्या कर दी।

Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में भारतीय सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ है। हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा आतंकियों ने सेना के दो पोर्टर (कुली) की भी हत्या कर दी है। तीन अन्य जवान घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके को सील करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में पिछले चार दिनों में यह तीसरा बड़ा अटैक है। इससे पहले 20 अक्टूबर को गांदरबल में आतंकी हमले में डॉक्टर समेत 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह भी गैर प्रवासी मजदूर को आतंकियों ने गोली मारी थी।

गुलमर्ग में हुए आतंकी हमले पर सेना के अधिकारियों ने पीटीआई को जानकारी दी कि आतंकवादियों ने बारामूला जिले के बोटापथरी में वाहन पर गोलीबारी की थी। हमले में दो जवान शहीद हो गए। इसके अलावा आतंकियों ने सेना के दो पोर्टर की भी गोलीबारी में हत्या कर दी। आतंकी हमले में सेना के तीन जवान घायल भी हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह क्षेत्र पूरी तरह से सेना के कब्जे में है और अतीत में ऐसी खबरें हैं कि एक आतंकवादी समूह ने गर्मियों की शुरुआत में घुसपैठ की थी और यह अफरावत रेंज के ऊंचे इलाकों में छिपा था। बूटापथरी क्षेत्र को हाल ही में पर्यटकों के लिए खोला गया था।

गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की घटना से कुछ घंटे पहले पुलवामा में एक संदिग्ध आतंकवादी हमले में एक गैर-स्थानीय मजदूर घायल हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी गोलीबारी में घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई। आज सुबह बटागुंड गांव में आतंकवादियों ने उसे गोली मार दी थी। गोली उसके हाथ पर लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीन दिन पहले हुए हमले में हुई थी 7 लोगों की मौत

इससे तीन पहले गंदरबाल में ही आतंकियों ने टनल बनाने में लगे मजदूरों के हाउसिंग कैंप में हमला किया था। इस हमले में 6 मजदूरों और एक डॉक्टर की मौत हो गई थी।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मंत्री पर चला न्याय का डंडा: जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश — तत्काल FIR दर्ज करो, वरना होगी अवमानना की कार्रवाई ! पढ़ें पूरी खबर..

ब्रेकिंग न्यूज: ट्रंप का दावा - ‘भारत-पाक युद्ध मैंने रुकवाया व्यापार के जरिए’ : पढ़ें पूरी खबर

PM मोदी आज रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला संबोधन, पढ़ें पूरी खबर.

प्रधानमंत्री मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं, कहा – बुद्ध का संदेश मानवता के लिए मार्गदर्शक, पढ़ें पूरी खबर

ऑपरेशन सिंदूर: भारत का आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम, पाकिस्तान ने घुटने टेके, लगाई युद्धविराम की गुहार, पढ़ें पूरी खबर..

Operation Sindoor: बौखलाए पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका, ड्रोन हमले में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम तबाह..

दुःखद खबर: उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसा: चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..

भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’: बहावलपुर में ब्लैकआउट, 30 से ज्यादा आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लिया पहलगाम हमले का बदला, पढ़ें पूरी खबर..

होली के दिन दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने नाके पर तैनात दो पुलिस कर्मियों और एक राहगीर रौंदा, 2 पुलिस जवानों सहित 3 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, चंडीगढ़ नंबर की कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..