​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी       28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.       क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग में भारत की बड़ी पहल: श्रीलंका को मिलेंगी 100 अतिरिक्त एंबुलेंस, बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों का संयुक्त घोषणापत्र जारी       आईपीएल 2027 से पहले ऐतिहासिक प्लेयर ट्रेड: हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री       अंडर-19 एशिया कप 2026 सेमीफाइनल: भारत और अफगानिस्तान के बीच रोमांचक जंग, आर्यवीर सहवाग पर टिकीं निगाहें       युवा ओलंपिक 2026: भारतीय मुक्केबाज गुंजन और अंबेकर मीतेई फाइनल में पहुंचे, भारत को दो स्वर्ण पदक की उम्मीद       शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..       उद्यमिता और बुनियादी ढांचे को सरकार का बड़ा बूस्टर: स्टैंड-अप इंडिया योजना 2031 तक बढ़ी, ₹4,111 करोड़ के फंड को मंजूरी       वैश्विक एजेंसियों को भारतीय अर्थव्यवस्था पर भरोसा: मूडीज ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, $1 ट्रिलियन निर्यात की ओर देश       देश के खजाने में बंपर इजाफा: प्रत्यक्ष कर संग्रह 11.8% बढ़कर ₹14.42 लाख करोड़ के पार, रुपया 7 महीने के उच्चतम स्तर पर      

हिमाचल | कांगड़ा

राष्ट्र मण्डल सम्मेलन 2025: राष्ट्र मण्डल सम्मेलन से पहले कुलदीप पठानियां पहुंचे तपोवन, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, संभाली मेजबानी की जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर..

June 28, 2025 04:09 PM
Om Prakash Thakur

धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन में 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को आयोजित होने जा रहे राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र-द्वितीय के वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी की कमान हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने स्वयं संभाल ली है। देशभर से अनेक राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं प्रमुख राजनैतिक हस्तियों की उपस्थिति में आयोजित होने जा रहे इस महत्वपूर्ण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष पठानियां स्वयं मैदान में उतरे हैं। उन्होंने आयोजन स्थल, ठहरने की व्यवस्था, भोजन, यातायात व सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


धर्मशाला: 30 जून व 1 जुलाई, 2025 को धर्मशाला स्थित तपोवन विधानसभा भवन में आयोजित होने जा रहे राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन (भारत क्षेत्र-द्वितीय) की मेजबानी की कमान हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने स्वयं संभाल ली है। सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वे गत सायं शिमला से धर्मशाला पहुंचे और आयोजन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समुचित बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

पठानियां ने सम्मेलन के दोनों दिन होने वाले दोपहर भोज की बैठने की व्यवस्था और परोसे जाने वाले व्यंजनों का भी स्वयं चयन किया। इस कार्य की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम को सौंपी गई है, जो भोजन की तैयारी और परोसने का कार्य करेगा। उन्होंने विधानसभा परिसर के अंदर सदन की बैठक व्यवस्था को अंतिम रूप दिया और साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। साथ ही विशिष्ट अतिथियों के लिए आवंटित कक्षों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा इन कमरों में इंटरनेट और वातानुकूलन जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

सम्मेलन के लिए देशभर से आने वाले विशिष्ट अतिथियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पठानियां ने होटल हयात और होटल इन्द्रप्रस्थ का भी दौरा किया। उन्होंने होटल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अतिथियों के स्वागत और ठहराव में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें उच्च गुणवत्ता की सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए और किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष एवं राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के अध्यक्ष ओम बिरला 30 जून की सुबह 8 बजे हवाई मार्ग द्वारा गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां स्वयं उनकी अगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 जून को धर्मशाला पहुंचेंगे और सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन का शुभारंभ 30 जून को पूर्वाह्न 10 बजे होगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां स्वागत संबोधन देंगे और मंच पर उपस्थित अतिथियों का सम्मान करेंगे। उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान तथा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर संबोधन देंगे, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।

सम्मेलन के दौरान कुल तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें चयनित विषयों पर गहन विचार-विमर्श और मंथन किया जाएगा। सभी प्रमुख अतिथि 29 जून तक धर्मशाला पहुंच जाएंगे और सम्मेलन का समापन समारोह 1 जुलाई को सम्पन्न होगा।


राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ का यह सम्मेलन न केवल हिमाचल प्रदेश की संसदीय गरिमा को और ऊंचा करेगा, बल्कि राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की सक्रिय भूमिका, व्यक्तिगत निगरानी और समर्पित नेतृत्व इस आयोजन को सफल और स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में समूची प्रशासनिक मशीनरी इस ऐतिहासिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तत्परता से जुटी हुई है। सभी की निगाहें अब 30 जून के उद्घाटन समारोह और इसमें होने वाली चर्चाओं पर टिकी हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर दर्दनाक हादसा, इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आने से युवक की मौके पर मौत

शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट - पढ़ें पूरी खबर..

संकटमोचन मंदिर चोरी मामला: 10 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर, सराफा कारोबारियों से पूछताछ जारी - पढ़ें पूरी खबर..

सोलन में NH-5 पर रफ्तार का कहर: रबौन में बेकाबू ट्रक ने क्रैश बैरियर और बिजली के खंभे तोड़े, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 21 नवंबर तक विशेष निर्देश