दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, 12 दिन पहले ही ली थी एडमिशन, परिजनों ने जड़े गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी खबर..

October 27, 2024 10:23 PM
File Photo :

मंडी: (HD News); हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा की मौत हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण हुई है। मामले में मृतका के परिजनों ने हॉस्टल की लड़कियों पर उनकी बेटी को टॉर्चर करने और रैगिंग करने के आरोप लगाए हैं। मृतका के परिजनों ने बेटी के बालकनी से गिराने की आशंका जताई है। उनका SP और ADC को मामले में निष्पक्ष जांच करने और बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

12 दिन पहले ही ली थी एडमिशन

मृतका की पहचान अंजना ठाकुर के रूप में हुई है- जो कि बालीचौकी के गुराण गांव की रहने वाली थी। अंजना को अभी घर से आए हुए हफ्ता भी नहीं हुआ था। अंजना अभी 12 दिन पहले ही सुंदरनगर में निजी शिक्षण संस्थान और हॉस्टल में आई थी। अंजना पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी

मिली जानकारी के अनुसार, अंजना बीते बुधवार को रात करीब एक बजे रहस्यमयी परिस्थितियों में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिर गई थी। उसके साथ कमरे में रहने वाली अन्य छात्राओं को जब इस बात का पता चला तो लड़कियों में अफरा-तफरी मच गई।

लड़कियों ने तुरंत मामले की सूचना हॉस्टल प्रबंधन को दी। घटना में अंजना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। प्रबंधन द्वारा अंजना को घायल अवस्था में नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया-जहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए दाखिल कर दिया। साथ ही प्रबंधन ने छात्रा के परिजनों और पुलिस को भी सूचित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल में अंजना का करीब दो दिन इलाज चला, लेकिन अंजान जिंदगी की जंग हार गई। अंजना ने उपचार के दौरान शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। जिसके बाद मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने जड़े गंभीर आरोप

अंजना के परिजनों का कहना है कि घटना वाली रात हॉस्टल में कोई पार्टी चल रही थी। संस्थान पुलिस को सच नहीं बता रहा है और घटना से जुड़े तथ्य छिपा रहा है। उन्होंने कहा कि अंजना ने उन्हें बताया कि पासआउट लड़कियां हॉस्टल में टॉर्चर करती हैं और रैगिंग भी करती हैं। जिस कारण कुछ लड़कियों ने हॉस्टल भी छोड़ दिया है।

कैसे हुई बेटी की मौत?

परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर खून तक के निशान नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अंजना के गिरने की सूचना मिलने से पहले घटना की सूचना उसकी रूममेट की मां को दी गई। वो हमसे पहले ही मौके पर पहुंत गई थी।

हर पहलू की हो रही गहनता से जांच

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बीते कल शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही मामला दर्ज कर मामले का जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और हॉस्टल की लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी