"शिमला के चौड़ा मैदान में गरजे प्रारंभिक शिक्षक, बोले - धरने को फ्लॉप करने का षड्यंत्र, बात न बनी तो शिक्षा निदेशालय के बाहर कल से करेंगे क्रमिक अनशन" पढ़ें पूरी खबर..       Gold Rate Today: वीकेंड पर सोना हुआ सस्ता या फिर बढ़ गए सोने दाम, जानें देश के बड़े शहरों में क्या है आज गोल्ड का रेट       शनिवार का राशिफल: 26 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       सोना खरीदने का प्लान है क्या ? ये है आज शुक्रवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, जानें अपने शहरों का भी 25 अप्रैल का 22-24 कैरेट का ताजा भाव, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में जाम बना मौत का कारण, 108 एम्बुलेंस जाम में फंसी, मरीज के निकल गए प्राण, पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चुनावी सौदेबाजी मामले में आशीष-राकेश को नहीं मिली राहत, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज, पढ़ें पूरी खबर..       Himachal News: ढाई साल में चार तबादले, अधिकारी ने वीआरएस लेने का लिया फैसला, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: (24 अप्रैल 2025, गुरुवार); किस्मत का दरवाज़ा खुलेगा या बढ़ेगा तनाव? जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल       जम्मू-कश्मीर हमले के बाद हिमाचल सरकार सतर्क, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई, पढ़ें पूरी खबर..      

धर्म/संस्कृति

शनि होंगे मार्गी और वक्री गुरु मिलकर दिलाएंगे इन राशि वालों को कोई बड़ा फायदा, जानें कौन सी हैं ये राशियां

November 11, 2024 08:28 AM

नवंबर माह में गुरु वृषभ राशि में रहते हुए वक्री हैं और शनि 16 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी होंगे। इससे कुछ राशियों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है..

शिमला: नवंबर का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। नवंबर में शनि ग्रह जोकि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं 16 नवंबर को अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए वक्री से मार्गी होने वाले हैं। वहीं देवगुरु जो 13 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं इस समय शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान हैं। गुरु इस साल पूरे इसी राशि में रहेंगे। देवताओं के गुरु बृहस्पति और कर्मफलदाता शनि एक लंबे समय तक किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं जिस कारण से जब-जब इनका गोचर या फिर चाल में बदलाव आता है तो हर एक राशि के लोगों के जीवन पर इसका असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी और गुरु के वक्री होने का लाभ सबसे ज्यादा किन राशि के लोगों को मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को लिए नवंबर का महीना काफी अच्छा जा रहा है। दरअसल इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना और गुरु का वक्री होना बहुत ही लाभ देने वाला साबित होगा। मेष राशि में शनि ग्यारहवें भाव में जबकि गुरु दूसरे भाव में वक्री हुए हैं। अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। करियर और व्यापार में लाभ के साथ अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस राशि के सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। जो काम लंबे समय से रूके हुए हैं वह अब जल्द ही पूरे होंगे। सुखों में वृद्धि और सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी।

वृषभ राशि

आपकी राशि में गुरु लग्न भाव और शनि दशम भाव में विराजमान होंगे। आपके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा जाएगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। जो काम जो काफी समय से अटके हुए थे वह अब जल्द ही पूरे होंगे। कार्यों में आ रही अड़चनें इसके बाद से दूर होती जाएंगी। कर्जो से मुक्ति मिलेगी और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए प्रस्ताव, वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। करियर में धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि में गुरु का ग्यारहवें भाव में वक्री और शनि का आठवें भाव में मार्गी होना आपके लिए किसी तरह के चमत्कार या वरदान से कम नहीं है। गुरु और शनि देव दोनों की कृपा आपके ऊपर रहने वाली है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने के अच्छे योग बन रहे हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। व्यापार से अच्छा लाभ और नई योजनाएं कारगर साबित होंगी।

शनि देव से जुड़े कुछ अहम उपाय

आप अधिक लाभ पाने के लिए कुछ उपाय भी कर सकते हैं। इस समय आप जितना हो सके शनि मंदिर जाकर शनिदेव की पूजा करें। पीपल पेड़ की भी पूजा करें। इससे आपके जीवन में उतनी ही जल्दी चीजें सही और बेहतर होंगी। लोहे की चीजों का दान करें। शिवलिंग पर काला तिल और अपने नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान करें।

 

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

जाखू मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह सुबह कपाट खुलते ही भक्तों की लगी लंबी-लम्बी कतारें, पढ़ें पूरी खबर..

महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..

गुरु मार्गी 2025: गुरु ग्रह की बदली चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर, पढ़ें पूरी खबर..

मौनी अमावस्या 2025: कब है मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्नान-दान का महत्व..

आज का राशिफ़ल : 30 दिसंबर; 2024; इन 5 राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं, जानें मेष से मीन का तक का राशिफल

प्रभु दर्शन के लिए मर्यादित वस्त्र पहनकर आएं श्रद्धालु, वरना नहीं मिलेगी एंट्री, शिमला के इस ऐतिहासिक मंदिर में लगाए जाएंगे अपील बोर्ड, पढ़ें पूरी खबर..

गुरु नानक जयंती 2024: गुरु नानक जयंती को क्यों कहते हैं प्रकाश पर्व ? जान लें सिख धर्म के संस्थापक की वो प्रमुख शिक्षाएं जो आज भी हैं प्रासंगिक, पढ़ें विस्तार से ..

देवउठनी एकादशी आज, जानें कौन सा लगाएं भोग, पूजा मुहूर्त, शुभ योग और उठो देव बैठो देव पाटकली चटकाओ देव गीत

भाई दूज 2024: भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा सिर्फ इतना टाइम, केवल शुभ मुहूर्त में ही बहने लगाएं भाई को तिलक, जानिए भाई दूज का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, पढ़ें पूरी खबर.

धनतेरस 2024: धनतेरस पर बन रहे हैं तीन शुभ योग, यहां जानें सोना-चांदी खरीदनें और धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरी खबर..