हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 28, 2024
पानी निकासी के लिए नाली नहीं, खुले में बह रहा इस गाँव के घरों का सारा गंदा पानी, बदबू और मच्छरों से ग्रामीण परेशान, ड्रेनेज समस्या को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण, पढ़ें पूरी खबर.       शिमला पुलिस ने "USA चिट्टा गैंग" का भंडाफोड़ किया, गैंग सरगना समेत इन 3 तस्करों को धर दबोचा, शिमला के इन इलाकों में करते थे चिट्टा कारोबार, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: ढली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 3 लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..       देश के पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक, हिमाचल में दो दिन का अवकाश घोषित, नोटिफिकेशन जारी, सोमवार को खुलेंगे स्कूल व सरकारी दफ्तर, पढ़ें पूरी खबर.       हमारी आर्थिक नीतियों में मनमोहन सिंह की गहरी छाप', निधन पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया दुख; पूरे देश में शोक की लहर       नहीं रहे आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री "मनमोहन सिंह" 92 वर्ष की उम्र में निधन, देश भर में शोक की लहर, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल : 27 दिसंबर 2024; आज इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें मेष से मीन तक की राशियों का भाग्यफल       कंडाघाट : विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, सिख गुरुओं की देशभक्ति को किया नमन, पढ़ें पूरी खबर..       मौसम अपडेट : 27 से फिर करवट लेगा मौसम, 2 दिनों तक वर्षा व हिमपात की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: छुट्टी पर घर आए CRPF के जवान की बिगड़ी तबीयत, मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

मौसम अपडेट : 27 से फिर करवट लेगा मौसम, 2 दिनों तक वर्षा व हिमपात की संभावना, पढ़ें पूरी खबर..

December 26, 2024 05:14 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: (HD News); राज्य में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। बेशक आज गुरुवार को मौसम साफ रहा लेकिन शुक्रवार से 2 दिनों तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा व हिमपात होने की संभावनाएं हैं। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग की माने तो 27 व 28 दिसम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी व निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 29 दिसम्बर को मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। 30 व 31 दिसम्बर को मौसम पूरी तरह से शुष्क व साफ बना रहेगा।

राज्य में पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश व बर्फबारी दर्ज की गई है। कोकसर में 5.7, शिलारू में 5, खदराला में 5, पूह में 2, कल्पा में 1.8, सांगला में 1.2, गोंदला में 1 व जोत में 1 सैंटीमीटर ताजा हिमपात रिकार्ड किया गया है। ऊना, हमीरपुर, सुंदरनगर व चंबा में शीतलहर चली, जबकि चंबा, सुंदरनगर, मनाली, कल्पा व मंडी में कड़ाके की ठंड रही। शिमला व जुब्बड़हट्टी में जमीनी पाला देखा गया है, वहीं सुंदरनगर में घना कोहरा व मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा।

92 सड़कें, 108 ट्रांसफार्मर व 3 पेयजल योजनाएं की दुरुस्त

ताजा बर्फबारी के बाद बुधवार को मौसम खुलने के साथ ही विभागीय कर्मियों व मशीनरी ने राज्य में 92 सड़कें, 108 बिजली ट्रांसफार्मर और 3 पेयजल योजनाओं को दुरुस्त किया है। अभी 4 नैशनल हाईवे, 134 सड़कें, 65 बिजली ट्रांसफार्मर, 18 पेयजल योजनाएं बाधित चल रही हैं, जिन्हें बहाल करने के लिए विभागीय कर्मी व मशीनरी जुटी हुई है। जिला कुल्लू में एनएच-3, एनएच-305 और लाहौल-स्पीति जिला में एनएच-505 और एनएच-3 बाधित चल रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

पानी निकासी के लिए नाली नहीं, खुले में बह रहा इस गाँव के घरों का सारा गंदा पानी, बदबू और मच्छरों से ग्रामीण परेशान, ड्रेनेज समस्या को लेकर विधायक से मिले ग्रामीण, पढ़ें पूरी खबर.

शिमला पुलिस ने "USA चिट्टा गैंग" का भंडाफोड़ किया, गैंग सरगना समेत इन 3 तस्करों को धर दबोचा, शिमला के इन इलाकों में करते थे चिट्टा कारोबार, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: ढली में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 3 लोग घायल, पढ़ें पूरी खबर..

देश के पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर राजकीय शोक, हिमाचल में दो दिन का अवकाश घोषित, नोटिफिकेशन जारी, सोमवार को खुलेंगे स्कूल व सरकारी दफ्तर, पढ़ें पूरी खबर.

हमारी आर्थिक नीतियों में मनमोहन सिंह की गहरी छाप', निधन पर विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने जताया दुख; पूरे देश में शोक की लहर

नहीं रहे आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री "मनमोहन सिंह" 92 वर्ष की उम्र में निधन, देश भर में शोक की लहर, 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, पढ़ें पूरी खबर..

कंडाघाट : विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, सिख गुरुओं की देशभक्ति को किया नमन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: छुट्टी पर घर आए CRPF के जवान की बिगड़ी तबीयत, मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पेंट करते समय चौथी मंजिल से गिरा व्यक्ति, मौत, पढ़ें पूरी खबर..

आधी रात रोकी बोलेरो, लिखा था ‘हिमाचल प्रदेश सरकार’ पुलिस ने पूछा कहां जा रहे हो ? फिर टिफिन खोलते ही खुल गया राज, पढ़ें पूरी खबर..