दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल में गोली लगने से युवक की मौत, शिकार खेलने जंगल गए थे 3 दोस्त, जानिए फिर कैसे हुआ गोलीकांड, पढ़ें पूरी खबर..

January 02, 2025 02:49 PM

मंडी : जिला मंडी के सराज में गोली लगने से युवक की मौत हो गई. ये मामला सराज में परवाड़ा पंचायत के टिक्कर गांव में सामने आया है. युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई. नए साल पर युवक की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

दरअसल सराज विधानसभा क्षेत्र की परवाड़ा पंचायत में 31 दिसंबर की रात शिकार खेलने गया युवक गोली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. बुधवार सुबह डीएसपी हैडक्वार्टर दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं.

शिकार खेलने गए थे तीनों दोस्त

परवाड़ा पंचायत प्रधान जितेन्द्र सिंह ने बताया कि, '31 दिसंबर की रात टिक्कर गांव के तीन युवक चेतराम, यशवंत और हेमराज शिकार करने जंगल गए थे, जिसमें चेतराम गोली का शिकार हो गया था, जैसे ही चेतराम को गोली लगी उसके दोस्तों ने उसे नागरिक अस्पताल बगस्याड ले जाने का प्रयास किया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.'

पांव फिसलने से लगी गोली

थाना प्रभारी गोहर लाल सिंह ने मामले की जानकरी देते हुए कहा कि, 'तीन युवक जंगल की ओर गए थे, जब वापस घर की ओर आ रहे थे तो पीछे चल रहे युवक हेमराज का पांव फिसला गया और आगे चल रहे चेतराम के घुटने की पिछली तरफ गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया जा रहा था, अस्पताल पहुंचने से पहले ही चेतराम ने दम तोड दिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नैरचौक भेजा गया है. हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है.'एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि, 'पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर इसे हेमराज पर बीएनएस की धारा 125, 106 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी