मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे       आज से भीष्म पंचक का आरंभ, देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व       हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा चालान ! गाड़ी मोडिफाई करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 1,05,500 रुपये का चालान, चालान की रकम देखते ही मालिक बेहोश..!! पढ़ें पूरी खबर..

January 04, 2025 04:17 PM
हिमाचल पुलिस ने काट दिया एक लाख का चालान..

हिमाचल प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा चालान ! गाड़ी मोडिफाई करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा 1, 05, 500 रुपये का चालान, चालान की रकम देखते ही मालिक बेहोश, जानिए क्या कहता है नियम

मंडी: (HD News); मंडी जिले में एक वाहन मालिक को अपनी गाड़ी में अवैध मॉडिफिकेशन करने पर 1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। यह चालान सुंदरनगर उपमंडल के भौर कीरतपुर नागचला फोरलेन पर पांच दिसंबर को किया गया है। पुलिस ने वाहन को बिना पंजीकरण प्रमाण पत्र और वायु प्रदूषण मानकों के उल्लंघन के साथ पाया। चालान देखते ही मालिक के होश उड़ गए।

गाड़ियों में मॉडिफिकेशन कराने का शौक आजकल युवाओं के बीच काफी बढ़ गया है। लेकिन यही शौक तब भारी पड़ सकता है, जब यह कानून के दायरे से बाहर हो। मंडी जिले में हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एक वाहन मालिक का गैर-कानूनी मॉडिफिकेशन करने पर एक लाख रुपये का चालान किया गया है। यह चालान सुंदरनगर उपमंडल के भौर कीरतपुर नागचला फोरलेन पर पांच दिसंबर को किया गया है।

पुलिस ने वाहन को बिना पंजीकरण प्रमाण पत्र और वायु प्रदूषण मानकों के उल्लंघन के साथ पाया। लेकिन सबसे बड़ा आरोप वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन का था, जिसके कारण वाहन मालिक को एक लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है। वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र न होने पर 500 रुपये और वायु प्रदूषण के उल्लंघन पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया है।

जिले में पहली बार किसी गाड़ी का इतना बड़ा चालान

तीनों अपराध को मिला चालान की जुर्माना राशि 1, 05, 500 रुपये बनती है। जिले में पहली बार किसी वाहन का इतना बड़ा चालान किया गया है। चालान के दस्तावेजों में यह भी उल्लेख किया गया कि वाहन चालक ने मौके पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने गाड़ी के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। वाहन मालिक को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने और जुर्माना भरने का निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

क्या है गाड़ियों में मॉडिफिकेशन के नियम ?

भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ियों में किसी भी प्रकार का मॉडिफिकेशन या बदलाव तब तक अवैध माना जाता है, जब तक उसे क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से मंजूरी नहीं मिलती है।

1. इंजन में बदलाव

गाड़ी के इंजन की क्षमता (सीसी) बढ़ाने या बदलने पर आरटीओ की अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति के यह गैर-कानूनी माना जाता है।

2. रंग में बदलाव

गाड़ी के मूल रंग को बदलने से पहले आरटीओ से अनुमोदन लेना जरूरी है।

3. साइलेंसर मॉडिफिकेशन

तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाना प्रतिबंधित है। यह ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करता है।

4. वाहन की ऊंचाई और चौड़ाई

गाड़ी की ऊंचाई और चौड़ाई में बदलाव सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हो सकता है।

5. लाइटिंग और हॉर्न

गाड़ी में हाई-इंटेंसिटी एलईडी लाइट्स या तेज आवाज वाले हॉर्न लगाना अवैध है।

6.टायर और बंपर

गाड़ी में बड़े टायर, बंपर गार्ड, या अन्य उपकरण लगाना दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा सकते हैं और यह भी अवैध है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत