दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

दर्दनाक हादसा : हीटर से बिस्तर में लगी आग, व्यक्ति की जलकर मौत, पत्नी बच्चे के साथ गई थी मायके, पीछे हो गई अनहोनी, पढ़ें पूरी खबर..

January 08, 2025 06:47 AM

मंडी: नगर निगम के वार्ड 15 दौहंदी के चक्कर कस्बे में सोमवार रात हीटर से बिस्तर में सुलगी आग से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना बीते रोज मंगलवार सुबह की है। व्यक्ति बिस्तर में जली हुई अवस्था में मिला। घटना के वक्त व्यक्ति घर में अकेला ही था। उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार (46) पुत्र स्व. हरिया राम सोमवार रात को ठंड से बचने के लिए कमरे में बिस्तर के साथ हीटर लगाकर सोया हुआ था। रात को हीटर की तपिश से बिस्तर में आग लग गई और उसकी जलकर मौत हो गई। पूर्व प्रधान चलाह पंचायत महंत भारद्वाज ने बताया कि घटना का पता मंगलवार सुबह लगा, जब मृतक की भाभी उसे खाना देने के लिए उसके घर पहुंची। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो वह बिस्तर पर जली हुई अवस्था में पड़ा था। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

बल्ह पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, तहसीलदार बल्ह विपिन शर्मा ने बताया कि परिजनों को 25 हजार रुपये की राहत राशि जारी कर दी गई है। वहीं, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तक परिजनों ने किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी