हिमाचल में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: शिकार खेलने गए युवक की हत्या, सिर सोलन और धड़ सिरमौर में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 26 जनवरी 2025; आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, सूर्य देव बरसाएंगे अपनी कृपा, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       आज का पंचांग: 25 January 2025: आज षट्तिला एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त..       आज का राशिफ़ल : 25 जनवरी 2025; सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल       हिमाचल मंत्रिमंडल निर्णय : भांग की खेती पर अध्ययन की मंजूरी, इन कर्मियों को राज्य कैडर का तोहफा, जानें बड़े फैसले..       आज का पंचांग: 24 जनवरी 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय       आज का राशिफ़ल: 24 जनवरी 2025; शुक्रवार को इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन-धान्य से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें दैनिक राशिफल       हिमाचल: कृषि विवि पालमपुर को मिली बड़ी सफलता इस पौधे से तैयार करिए नैनो जिंक, जबरदस्त हो जाएगी फसलों की पैदावार, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल: कृषि विवि पालमपुर को मिली बड़ी सफलता इस पौधे से तैयार करिए नैनो जिंक, जबरदस्त हो जाएगी फसलों की पैदावार, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल: विंटर कार्निवल में खूनी वारदात, युवक की गर्दन पर मारा चाकू, मौके पर मौत, फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर .      

हिमाचल

हिमाचल: अयोग्य घोषित विधायकों की पैंशन संबंधी विधेयक राजभवन ने लौटाया, जानें क्या है वजह, पढ़ें पूरी खबर..

January 09, 2025 09:07 PM
File Photo

शिमला: (HD News); राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अयोग्य घोषित 6 विधायकों की पैंशन संबंधी संशोधन विधेयक को सरकार को वापस लौटाया है। जानकारी के अनुसार राजभवन की तरफ से इस विधेयक से संबंधित कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद सरकार इसका विस्तृत जवाब तैयार करके राजभवन को भेज रही है। इस विधेयक को विधानसभा के मानसून सत्र से पारित किया गया था।

इस संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद 2 पूर्व विधायकों गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो की पैंशन बंद हो जाएगी। इसके अलावा 4 अन्य पूर्व विधायकों धर्मशाला से सुधीर शर्मा (वर्तमान में भाजपा विधायक), बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल (वर्तमान में भाजपा विधायक), सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर की 1 टर्म की पैंशन रुक जाएगी।

इस संशोधन विधेयक के अनुसार, जिन्हें संविधान के शैड्यूल-10 के हिसाब से अयोग्य घोषित किया गया है, उनसे 14वीं विधानसभा के कार्यकाल की पैंशन व भत्तों की रिकवरी भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त विधेयक को पास करने के दौरान सत्ता पक्ष के 6 सदस्य सदन से अनुपस्थित थे, जिस कारण उनको पार्टी व्हिप उल्लंघन का दोषी पाया गया। 

इस आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर 6 सदस्यों के खिलाफ सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने का निर्णय सुनाया था। इन्होंने पहले कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता तथा बाद में भाजपा ने उपचुनाव में इनको अपना प्रत्याशी बनाया। इसमें से भाजपा टिकट पर सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल ही उपचुनाव जीत पाए, जबकि शेष 4 हार गए।

1 बार विधायक ब5नने पर मिलती है 93000 पैंशन

हिमाचल प्रदेश में जो नेता 1 बार विधायक बन जाता है, उसे करीब 93000 रुपए पैंशन मिलती है। इसी तरह जो नेता जितनी बार विधायक चुना जाता है, उसकी पैंशन में 5-5 हजार रुपए अतिरिक्त जुड़ता जाता है। उदाहरण के लिए यदि कोई 6 बार विधायक बन जाता है, तो पैंशन में 30 हजार रुपए अतिरिक्त जुड़ जाते हैं और उसकी पैंशन बढ़कर करीब 123000 रुपए हो जाती है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: शिकार खेलने गए युवक की हत्या, सिर सोलन और धड़ सिरमौर में मिला, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल मंत्रिमंडल निर्णय : भांग की खेती पर अध्ययन की मंजूरी, इन कर्मियों को राज्य कैडर का तोहफा, जानें बड़े फैसले..

हिमाचल: कृषि विवि पालमपुर को मिली बड़ी सफलता इस पौधे से तैयार करिए नैनो जिंक, जबरदस्त हो जाएगी फसलों की पैदावार, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल: कृषि विवि पालमपुर को मिली बड़ी सफलता इस पौधे से तैयार करिए नैनो जिंक, जबरदस्त हो जाएगी फसलों की पैदावार, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल: विंटर कार्निवल में खूनी वारदात, युवक की गर्दन पर मारा चाकू, मौके पर मौत, फैली सनसनी, पढ़ें पूरी खबर .

शिमला में चार पशु जिंदा जले, गौशाला में अचानक लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल CPS मामला: सुप्रीम कोर्ट में CPS मामले की सुनवाई टली, देश भर में लागू होगा सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला, पढ़ें पूरी खबर.

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने बिहार विधान सभा में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को किया सम्बोधित..

विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने बिहार विधान सभा में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को किया सम्बोधित..

85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ, हिमाचल विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने आगामी कार्यक्रमों पर दिए कई अहम सुझाव, पढ़ें पूरी खबर