!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर परिवार के कामों पर पूरा ध्यान देंगे और सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपके मन में सुख शांति बनी रहेगी। गृहस्थ जीवन में भी समस्याएं बढ़ेगी, लेकिन बड़े सदस्यों की मदद से वह आसानी से दूर हो जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोजगार की तरफ कदम बढ़ा रहे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावो का स्वागत होगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना मुद्दा सुलझेगा। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के लिए आप ही सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है और आपकी राजनीति में अच्छी पहुंच बनेगी। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
![](/images/advt/small52.gif?v=241208214825)
☀️ कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप नियमों का उल्लंघन न करें, नहीं तो उसके लिए आपको दंड भी मिल सकता है। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आपको अपने मन में कोई भी ऐसी बात नहीं रखनी है, जिससे कि आपका मन परेशान होगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हल्का नीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको सामाजिक क्षेत्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपका कोई गुप्त शत्रु आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे पारिवारिक समस्याएं भी दूर होंगी। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में भी कुछ कमियों को दूर करने की आवश्यकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। कोई डिसीजन आपको जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने के कारण एक से अधिक इन्कम के सोर्सो को जोड़ने में कामयाब रहेंगे। आपके परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
![](/images/advt/small53.jpg?v=240424030211)
☀️ तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। आपको अपनी सेहत को ध्यान में रखकर कोई यात्रा करनी होगी, नहीं तो आपकी सेहत गड़बड़ सकती है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार को बनाए रखना होगा। युवाओं को अपने कामों पर पूरा फोकस करना होगा। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों की कोई आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। आपका मित्र आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकता है। आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आपसे खटपट होने की संभावना है। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अपने करियर पर ध्यान देना होगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन आपको धन को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप किसी से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको भी व्यर्थ के झगड़े झंझटों में पड़ने से बचना होगा। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - सफेद है।
![](/images/advt/small56.jpg?v=241130202009)
☀️ मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर का माहौल अच्छा रहेगा, क्योंकि आप परिवार में यदि किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। बिजनेस के कामों को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। परिवार के सदस्य आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी कहीं बाहर लीक ना होने दें। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपका कोई डिसीजन आपके लिए अच्छा रहेगा, जिससे आपकी अपने काम के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती है। आपके परिवार में कोई सदस्य आपसे धन उधार मांग सकता है। आपको अपने कामों पर एकाग्र होकर जुटना होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्या आ सकती है। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है। आपके कामों में उतार-चढ़ाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कामों में व्यतीत करेंगे। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में आपके कुछ प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक - 3
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
![](/images/advt/small55.jpg?v=250102173854)