आज 31 मार्च, सोमवार के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा इस गोचर के दौरान आज गुरु और शुक्र के मध्य संचार करेंगे जिससे शुभ योग बनेगा। जबकि बुध और सूर्य की युति से आज बुधादित्य योग भी बना रहा है। ऐसे में आज ग्रह गोचर से कन्या, वृश्चिक, मकर राशि के जातकों को लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
31 मार्च दिन सोमवार, आज का दिन पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार कन्या, वृश्चिक, मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार आज मेष राशि में हो रहा है और चंद्रमा दो शुभ ग्रहों गुरु और शुक्र के बीच में स्थित हैं। ऐसे में आज बनने वाले शुभ योग के प्रभाव से सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष- मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको सावधानी से कार्य करने की जरूरत है। आप अपने या किसी अन्य की वजह से परेशानी में फंस सकते हैं इसलिए सूझ-बूझ से काम लें। सेहत के मामले में आज आपका दिन राहत भरा रहने वाला है। अगर सेहत से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे थे तो आज उसमें आराम रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज लेन-देन में ज्यादा रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में भावनात्मक संबंध बने रहेंगे।
वृष- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी की बात पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन जल्दी ही मन शांत हो जाएगा। दोस्तों या रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रह सकता है। उनके साथ खुशी के पल बिताएंगे, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। व्यापार में अचानक बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे।

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों को आज किसी बात की चिंता सकता है। इस वजह से आपको बेचैनी होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम जल्दी करने का दबाव होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबारी वर्ग को दोपहर तक कार्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इसके बाद व्यापार पटरी पर आएगा। आपकी कमाई भी होगी। घर खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। देनदारी बन सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क- कर्क राशि के जातक आज घरेलू कार्यों में अधिक व्यस्त रहेंगे। आज परिवार का साथ मिल सकता है। पुरानी इच्छा को पूरा करने के लिए मन में किसी तरह की ऊहापोह की स्थिति पैदा हो सकती है। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। ईमानदारी से प्रयास करने पर धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र से अधिक परिवार के कार्यों के चलते उलझन होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। घर पर मांग पूरी न होने पर विवाद करने से बचें। संयम से काम लें।
सिंह-सिंह राशि वालों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी से झगड़ा होने की आशंका है। स्वभाव में उग्रता न लाएं। आज वाणी की कटुता की वजह से आपको हानि हो सकती है इसलिए सोच-विचार के बाद ही बोलें। किसी से बिना सोचे-समझे वादा न करें, इससे आपके पछताना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। कोई गलती होने पर आपके मान-सम्मान की हानि हो सकती है। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन खर्च बढ़ेगा।

कन्या-कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको धन लाभ होगा, बशर्ते आप अपनी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। अतिरिक्त आय के स्रोत भी हो सकते है। लंबी यात्रा के लिए निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी और अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। महिलाओं को आज मनचाही वस्तु हासिल हो सकती है। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा।
तुला- तुला राशि के जातकों को आज सावधानी के साथ चलने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हाथ-पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है धन खर्च हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में संतुष्टि रहेगी। लेकिन बेवजह की चीजों से दूर रहें। घरेलू कार्यों में आपको हाथ बंटाना होगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां हो सकती हैं। आज आपकी सोच के हिसाब से ही आय भी होगी। शाम को मित्रों के साथ मस्ती भरा समय व्यीत करेंगे।
वृश्चिक-वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आय में इजाफा होगा। व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अपने कुशल व्यवहार और वाक्पटुता के दम पर आप शानदार लाभ कमाएंगे। परिवार को आज आप कम वक्त दे पाएंगे। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का अनचाहा खर्च हो सकता है। सेहत ठीकठाक रहेगी।

धनु- धनु राशि के जातकों पर आज काम का दबाव ज्यादा रहेगा। आज दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें, वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकते हैं, लेकिन बाकी सदस्यों के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे। परिवार में किसी की तबीयत को लेकर चिंता में पड़ सकते हैं। व्यापार में अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। खर्चों के मुताबिक आय कम रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपने विचारों से अन्य लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व व्यवसाय में भी मुनाफा दिलाएगा। आज आपको मेहनत के अनुसार ही फल मिलेगा। अधिक मेहनत करने पर अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे। भाइयों में प्रेम रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ- कुंभ राशि वाले आज आर्थिक रूप से प्रगति करेंगे। अपने फैसलों पर अडिग रहेंगे। घर या कार्यस्थल पर आज आपको जरूरी सफलता मिलेगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन- मीन राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में समय देंगे। किसी तीर्थस्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको पुराने किसी कार्य या निवेश ले फायदा होगा। कारोबार में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार में आज विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। घरेलू खर्चों में भी बढ़ोतरी की आशंका है। सेहत का खास ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
