गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..       पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: एक बार फिर लड़कियों का दबदबा, महक 97.2% के साथ प्रदेश टॉपर, देखें ओवरऑल Top-10 मैरिट सूची..       विधानसभा में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने जताई अंगदान की इच्छा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के सरकारी बैंक में ऑनलाइन डाका : Cooperative Bank के सर्वर में घुसकर Hackers ने उड़ाए 11.55 करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर..       ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..       शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2025; इन 4 राशि के जातकों के लिए आज का दिन होगा बहुत ही रोचक, आप भी जानें अपना दैनिक राशिफल

April 19, 2025 08:43 AM

आज का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही रोचक होगा और कुछ के लिए बहुत ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण । अगर आप पहले ही जान लेना चाहते हैं कि आज आपका सामना कैसी परिस्थितियों से होने वाला है तो यह आज की प्रिडिक्‍शन आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन पारिवारिक जीवन में चल रहे आपके कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपका व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें, आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ब्लू है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नए काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पर्पल है।

☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। इलायची खा कर घर से बाहर निकलें, दिन अच्छा गुजरेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - ग्रीन है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। दांप्तय जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा, इसके लिए मसूर की दाल दान करें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाए दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए श्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। जरूरतमंद को भोजन कराने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। लवमेट वालों का रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। गरीबों को जरूरत की चीजों का दान दें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है, जिससे आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - स्लेटी है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। कोई भी नया काम शुरु करते समय माता-पिता के पैर छू कर ही करें।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..

आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 13 मई 2025; आज इन राशि के जातकों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

सोमवार का राशिफ़ल: 12 मई 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल: 11 मई, 2025; रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

शनिवार का राशिफल: 10 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल

"आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"