गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 10 अगस्त 2025; जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिनभर के शुभ संकेत और खास उपाय..       शनिवार का राशिफल: 09 अगस्त 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..       विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..       🌞 आज का राशिफल: 08 अगस्त 2025; जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है... 🌸      

हिमाचल | सोलन

गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.

May 18, 2025 07:16 AM
Om Prakash Thakur

शिक्षा के क्षेत्र में जब भी कोई विद्यार्थी अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से सफलता की ऊँचाइयों को छूता है, तो वह न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करता है। ऐसी ही प्रेरणादायक सफलता की कहानी है गांव बसंतपुर (केहडोग), तहसील अर्की के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास की, जिन्होंने 12वीं कक्षा की परीक्षा (नॉन-मेडिकल) में शानदार अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। पढ़ें विस्तार से..

अर्की, सोलन (HD News) तहसील अर्की के गांव बसंतपुर (केहडोग) के दो जुड़वा भाइयों, विक्रम और विकास, ने 12वीं कक्षा (नॉन-मेडिकल) में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विकास, ने 12वीं कक्षा (नॉन-मेडिकल) में शानदार प्रदर्शन किया..

विक्रम ने 500 में से 442 अंक प्राप्त किए हैं, जबकि उसके जुड़वा भाई विकास ने 416 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। दोनों भाई राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूमती (GMSSS Bhumti) के छात्र हैं।

विक्रम, ने 12वीं कक्षा (नॉन-मेडिकल) में शानदार प्रदर्शन किया..

इनकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता का विशेष योगदान रहा है। पिता श्री राजेश ठाकुर एक किसान हैं, जबकि माता श्रीमती कमलेश कुमारी गृहिणी हैं। राजेश और कमलेश ने अपने बेटों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके बेटों की मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है। कठिन परिस्थितियों में भी इन दोनों भाइयों ने अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर परिश्रम किया।

गांव में जश्न जैसा माहौल है। गांव वासियों और शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्कूल के शिक्षकों ने कहा कि “विक्रम और विकास जैसे विद्यार्थी हमारे विद्यालय का गौरव हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

हिमदर्शन न्यूज़ की ओर से भी विक्रम और विकास को ढेरों शुभकामनाएं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।

बता दें कि विक्रम और विकास की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि यदि लगन, मेहनत और पारिवारिक समर्थन हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता है। सीमित संसाधनों में भी इन दोनों भाइयों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। हिमदर्शन न्यूज़ की ओर से एक बार फिर इन होनहार छात्रों को शुभकामनाएं, और हम आशा करते हैं कि वे भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

 

 

 

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गांवों में मुफ्त पानी बनने जा रहा है “इतिहास”: पंचायतें तय करेंगी दरें, वसूलेंगी बिल, सरकार ने दिया पूरा अधिकार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: PNB शाखा में 500 रुपये के 5 नकली नोट मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR, पढ़ें पूरी खबर..

राजधानी शिमला के बीसीएस स्कूल के तीन छात्र लापता, मालरोड पर खरीदारी करने गए थे; प्रतिष्ठित संस्थान में पहली बार ऐसा मामला, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पढ़ें पूरी खबर..

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने तीसा सड़क हादसे पर जताया गहरा शोक, परिजनों को हर संभव सहायता के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : गाड़ी में संदिग्ध हालात में मिला बैंक कर्मचारी का शव, मास्क और टेप से बंधा था मुंह, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, जीजा-साले सहित 6 की मौत, पढ़ें पूरी खबर..

गोलमाल है भई... सब गोलमाल है ! हिमाचल की इस पंचायत में घोटाला — प्रधान ने 'उड़नखटोला बाइक' से ढुला दिए 27 टन रेत-बजरी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में पंचायत प्रधान का एक और कारनामा: RTI से खुलासा - एक बाइक पर टनों रेत-बजरी ढोकर फर्जी बिलों से सरकारी खजाने को लगाया चूना, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में बड़ा हादसा: कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक घायल, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में भारी बारिश के बीच प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला, डॉ. मामराज पुंडीर ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर..