गांव बसंतपुर के जुड़वा भाइयों विक्रम और विकास ने नॉन-मेडिकल में हासिल किए शानदार अंक, गांव में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..       पोर्ट-मोर स्कूल का मेरिट में दबदबा, 5 छात्राओं ने टॉप-10 में बनाई जगह, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम: एक बार फिर लड़कियों का दबदबा, महक 97.2% के साथ प्रदेश टॉपर, देखें ओवरऑल Top-10 मैरिट सूची..       विधानसभा में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष पठानियां ने जताई अंगदान की इच्छा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के सरकारी बैंक में ऑनलाइन डाका : Cooperative Bank के सर्वर में घुसकर Hackers ने उड़ाए 11.55 करोड़ रुपए, पढ़ें पूरी खबर..       ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई शिमला-शीलघाट बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..       चांदी के कड़ों के लिए माँ की चिता पर लेटा बेटा, बोला – "पहले बंटवारा, फिर संस्कार" : जानिए क्या है पूरा मामला..       शिमला में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 21 अप्रैल 2025; आज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल..

April 21, 2025 04:54 AM

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा। अकारण ही आपको काफी भागदौड़ करनी होगी जिससे मन परेशान होगा। किसी काम के पूरा न होने से आप निराश रहेंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला कोर्ट में में चल रहा था तो इस मामले में आपके पक्ष में रहेगा। आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी। राजनीति में काम करने वाले लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है। परिवार में यदि कोई आपसी मतभेद चल रहा था तो वह दूर हो सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ब्राउन है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन सेहत के मामले में आपके लिए कमजोर रहने वाला है, इसलिए सेहत के प्रति आपको अनदेखी से बचना होगा। बिजनस में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप के काम में दिक्कत होने की आशंका है इसलिए साझेदारी के काम शुरू न करें। किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक सीखना होगा और भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। काम के संदर्भ में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है। आपको नया वाहन मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। बच्चों के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आप उनकी शिक्षा में सहयोग करेंगे। किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में चल रही परेशानियों के बारे में आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं और उनसे आपको उचित समाधान प्राप्त होगा। माता का कोई पुराना रोग पुनः उभर सकता है जिससे परेशानी होगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आप शेयर बाजार और सट्टेबाजी में पैसा लगा सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे और कुछ खास करने की इच्छा प्रबल रहेगी। परिवार की खुशी के लिए आप किसी भौतिक साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। सलाह है कि आप किसी अजनबी की बातों में न आएं, अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पिंक है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अचानक लाभ वाला रहेगा। लेकिन इन्हें वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट और दुर्घटना होने की आशंका दिखती है। सलाह है कि आप बिजनस में किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल न करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा और आपके रिश्ते बेहतर होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, सीनियर्स से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पर्पल है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन  के सितारे बताते हैं कि आपके लिए कुछ उलझन वाला रहेगा। आप मानसिक उथल-पुथल की वजह से निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। परिवार में आपसी कहासुनी के कारण माहौल अशांत हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की खुशी होगी। लव लाइफ के मामले में दिन उत्साहजनक रहेगा। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ग्रीन है।

☀️ तुला राशि :- आज इस राशि के जातक के लिए दिन लाभप्रद होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी, जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए दिन इस मामले में अनुकूल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है जिससे वह नाराज हो सकता है। आपकी पढ़ाई से जुड़ा कोई मामला सुलझता नजर आ रहा है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। अगर अपने जीवनसाथी से कुछ बातें गुप्त रखी थीं तो वे आपके सामने प्रकट हो सकती हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद उनसे सभी बातें बता दें। नई संपत्ति खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के सितारे कहते हैं कि आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। कारोबार में मुनाफा मिलने से आपका मन आनंदित होगा। किसी की कही-सुनी बातों पर बहस में न पड़ें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक मामलों में सलाह भले दोस्तों से लें लेकिन फैसला किसी की बातों और प्रभाव में आकर न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज इस राशि के सितारे कहते हैं कि दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। बेवजह की परेशानी में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम से काम रखना चाहिए। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है। अगर आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। परिवार के सदस्यों से आप अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क से काम करेंगे जिसका फायदा भी आपको मिलता दिख रहा है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उलझन भरा हो सकता है। किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपने कार्य व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे लेकिन सलाह है कि जोखिम भरा कोई भी कदम न उठाएं। लव लाइफ में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी बात से प्रेमी नाराज हो सकता है। आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस में आपको पिछली योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था तो वह भी पूरा हो सकता है। अगर आप किसी शारीरिक समस्या के कारण परेशान थे तो उसमें भी आपको राहत मिलती नजर आ रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के संबंध में अपने शिक्षकों से बात करनी पड़ सकती है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से खुश होंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप सफलता की ओर कदम बढाएंगे। बिजनस में कमाई आपकी अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वरिष्ठजनों की मदद से काम समय पर पूरा कर लेंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में सितारे कहते हैं कि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इसमें सुधार दिखेगा। शुभांक - 3

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..

आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 13 मई 2025; आज इन राशि के जातकों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

सोमवार का राशिफ़ल: 12 मई 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल: 11 मई, 2025; रविवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

शनिवार का राशिफल: 10 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफ़ल: 09 मई 2025; आज का दिन कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए , इन 5 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें राशिफल

"आज का राशिफल 8 मई 2025: जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सतर्क"