आज 1 अप्रैल महीने के पहले दिन चंद्रमा का गोचर मेष उपरांत वृषभ राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा भरणी और कृतिका नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही आज दिन के पहले भाग में सुनफा योग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज का दिन वृषभ, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए करियर सहित जीवन के कई मामलों में लाभकारी रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
!!🍒!! आज का राशिफल !!🍒!!
1 अप्रैल दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार मेष उपरांत वृषभ राशि में होगा। ऐसे में दिन के पहले भाग में मेष राशि में चलते हुए चंद्रमा सुनफा योग बनाएंगे। जबकि दिन के दूसरे भाग में गुरु के साथ चंद्रमा की युति होने से भी शुभ योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज मंगलवार का दिन वृषभ, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।
☀️ मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन का दूसरा भाग अधिक लाभप्रद रहेगा। वैसे कुल मिलाकर कहा जाए तो दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ और प्रोत्साहन मिलेगा। आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति और बेहतर होगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा और साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आप कुछ पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी तनाव बना रहेगा। विपरीत लिंगी मित्र और सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा। अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सूचना से आपको खुशी मिलेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। आपका आर्थिक विषयों से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की कार्य क्षमता और मेहनत को देखते हुए आपको सम्मान मिल सकता है। आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आपके परिवार में भी आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। आप निवेश अथवा जमीन या जायदाद से जुड़ा कोई लेन-देन करके भी लाभ अर्जित कर सकते हैं। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन का दूसरा भाग अधिक उत्तम रहेगा। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। कारोबार में आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा। आप कोई साहसिक कदम उठाकर भी लाभ पा सकते हैं। घर परिवार में आपका प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। माता पिता की ओर से सहयोग पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। लेकिन सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद और बेहतर रहेगा लेकिन सेहत के मामले में आपका अपना ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान और मौसम का ध्यान रखते हुए आहार व्यवहार अपनाना आपके लिए सही रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आप अधिक सक्रिय होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस करेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
ADVT5)
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे और आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। छात्र अपनी शिक्षा और करियर पर अधिक फोकस कर पाएंगे। आप अपने कारोबार व्यापार के विस्तार के लिए भी कुछ प्लान कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर आपको मिलते रहेंगे। घर परिवार में कोई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और इस विषय में आप कोई प्लान कर सकते हैं। किसी समस्या से निकलने में दोस्तों और निकट संबंधियों से मदद मिल पाएगी। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आपकी जमीन या उससे जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है, आपका पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा, कमाई से मन आनंदित होगा। आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद होता है तो आपको धैर्य धारण करना चाहिए और मसलों को समझदारी से हल करना चाहिए। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो दिन इस काम के लिए शुभ है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को सेहत के मामले में जोखिम और लापरवाही से बचना चाहिए। कारोबार में आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है। कोई डील अटकी है तो किसी से तब-तक कोई जिक्र न करें जब-तक कि बात पक्की न हो जाए। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो जरा मार्केट को अच्छे से समझ लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा, आपके बीच प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी वजह से आपस में दूरी का अहसास होगा। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति बनी रह सकती है। आप किसी अनहोनी की आशंका से डरे रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक आपके वैवाहिक संबंधों की बात है तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। इनसे आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। घर के बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और स्नेह मिल सकता है। आप निवेश के द्वारा लाभ पा सकते हैं। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए दिन व्यस्तता भरा और लाभकारी भी रहेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, कोई अच्छी डील मिलने से आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता और भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शाम शॉपिंग का प्लान बनेगा। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। कारोबार में तेजी रहने से आप मुनाफा कमा पाएंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका मन भी संतुष्ट रहेगा। अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो वह समाप्त होगा। आपसी तालमेल से मानसिक संतोष महसूस करेंगे। कुछ अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापारियों की नजर पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा। निवेश सावधानी से करें। आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद हो सकता है, सलाह है कि वाणी को संयमित रहे।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।
