हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | October 25, 2025
शनिवार का राशिफल: 25 अक्तूबर, 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       लायंस क्लब शिमला का जनसेवा अभियान: 26 अक्टूबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मिलेगा फ्री इलाज और दवाइयाँ - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: 24 अक्तूबर 2025; आज इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, मिलेगी बड़ी सफलता, पढ़ें 12 राशियों का राशिफ़ल       शिमला : लोअर बाजार का नाम बदलने पर व्यापारी भड़के, MBA ने कहा - "इतिहास मिटाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं!” - नगर निगम को दी कड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 23 अक्टूबर 2025; मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यवाणी - पढ़ें विस्तार से..       🌸 भाई दूज 2025: आज बहनें करें भाई की लंबी आयु की कामना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व       🐾 हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह ग्रामीण घायल - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 22 अक्टूबर 2025 : गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर बना शुभ संयोग, इन 4 राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य - पढ़ें आज का राशिफ़ल       “धामी में दिवाली की धूम: पत्थरों की बरसात से सजी सदियों पुरानी परंपरा, मां भद्रकाली के नाम समर्पित खेल” - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में चार जगहों पर आग की घटनाएँ: शिमला, रामपुर, नगरोटा बगवां और मणिकर्ण में तबाही, कई दुकानें और होटल जले - पढ़ें विस्तार से ..      

हिमाचल | मंडी

Mandi Bus Accident: मंडी में बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से कसोल जा रही बस पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर पलटी, 38 लोग थे सवार, 30 से ज्यादा लोग घायल

April 13, 2025 09:30 AM

मंडी: (HD News); आज सुबह करीब 5 बजे मंडी से पंडोह के बीच 'चार मील' नामक स्थान पर एक वोल्वो बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस दिल्ली से कसोल जा रही थी। तेज गति से चल रही बस अचानक पहाड़ी से टकरा गई और सड़क पर पलट गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बस (Mandi Bus Accident) में चालक और परिचालक सहित कुल 38 लोग सवार थे। हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी सवारियों  को मामूली चोटें आई हैं।

छह अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

तेज गति की वजह से हुआ हादसा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मंडी, सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बस (Himachal Bus Accident) की गति अधिक थी, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क से फिसलकर पलट गई।

उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी कि क्या वह नींद में था या अन्य कोई तकनीकी खामी भी इसका कारण हो सकती है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लायंस क्लब शिमला का जनसेवा अभियान: 26 अक्टूबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मिलेगा फ्री इलाज और दवाइयाँ - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला : लोअर बाजार का नाम बदलने पर व्यापारी भड़के, MBA ने कहा - "इतिहास मिटाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं!” - नगर निगम को दी कड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

🌸 भाई दूज 2025: आज बहनें करें भाई की लंबी आयु की कामना, जानें शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

🐾 हिमाचल: झाड़ियों से निकलकर खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, छह ग्रामीण घायल - पढ़ें पूरी खबर..

“धामी में दिवाली की धूम: पत्थरों की बरसात से सजी सदियों पुरानी परंपरा, मां भद्रकाली के नाम समर्पित खेल” - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में चार जगहों पर आग की घटनाएँ: शिमला, रामपुर, नगरोटा बगवां और मणिकर्ण में तबाही, कई दुकानें और होटल जले - पढ़ें विस्तार से ..

दीपावली की रात कसोल में कहर: होटल में लगी भीषण आग, पर्यटक बाल-बाल बचे - पढ़ें पूरी खबर

आज का राशिफल: 20 अक्टूबर 2025; कन्या राशि में चंद्रमा का प्रभाव, आत्मविश्वास और विवेक से सफलता के संकेत - पढ़ें आज का राशिफ़ल..

शिमला में भीषण आग: 10 कमरों का मकान जलकर राख, पानी की कमी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका - पढ़ें विस्तार से..

🪔 विधान सभा अध्यक्ष ने दी प्रदेश व देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं