ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..       शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 5 June 2025 (गुरुवार); इन 3 राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल      

हिमाचल | शिमला

चौपाल-शिमला मार्ग पर दर्दनाक हादसा: लंकडवीर मंदिर के पास खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत, तीन घायल, पढ़ें पूरी खबर

April 22, 2025 11:50 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में चौपाल-शिमला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक कार लंकडवीर मंदिर के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: उपमंडल चौपाल के चौपाल-शिमला मार्ग पर लंकडवीर मंदिर के पास एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत और महिला समेत तीन घायल हुए हैं। मृतकों में पिता व पुत्र शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कार में पांच लोग चौपाल से पुलबाहल जा रहे थे। लंकडवीर मंदिर के पास सड़क किनारे गड्ढे से कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों की पहचान शिमला जिले की चौपाल तहसील के पुलबाहल के शिहली गांव निवासी 55 वर्षीय राम लाल पुत्र संत राम, इनके पुत्र 28 वर्षीय दीपक के रूप में हुई है। हादसे में मृतक रामलाल की पत्नी सुमन समेत थाना धार गांव निवासी राजेश शर्मा पुत्र रति राम, सिरमौर जिला की राजगढ़ तहसील के धनश्र गांव निवासी पंकज शर्मा पुत्र जय प्रकाश घायल हुए हैं।

स्थानीय लोगों और पुलिस के मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25 हजार और घायल सुमन समेत अन्य घायलों को सात सात हजार रुपये बतौर फौरी राहत दे दी गई है। एसडीपीओ चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल

अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..

हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..

कुनिहार में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार मकान की छत पर गिरी, डॉक्टर की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में कोविड को लेकर अलर्ट जारी: IGMC में 150 ऑक्सीजन बेड तैयार, अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर..

📺 ब्लैकमेलिंग करते रंगे हाथों पकड़ा गया 'ए स्टार न्यूज़' चैनल का मालिक, मांगी थी दो लाख रुपये और एक गाड़ी की रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा, पढ़ें पूरी खबर..

झारखंड विधान सभा की लोक उपक्रम समिति ने हिमाचल विधान सभा का दौरा किया, अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से की शिष्टाचार भेंट

"विमल नेगी मौत मामला: इंसाफ या राजनीति ? CBI जांच के बीच गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने" पढ़ें पूरी खबर..