जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने एहतियातन पूरे राज्य, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीमाओं पर निगरानी कड़ी करने और संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने को कहा है। सीएम सुक्खू ने हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राज्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

शिमला: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस व प्रशासन को विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए और आवश्यक कदम तत्काल उठाए जाएं।

सीएम सुक्खू ने हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही, हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है, और राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
