हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | December 13, 2025
आज का राशिफ़ल: 13 December 2025; शनिवार को शनि देव किस पर होंगे मेहरबान? जानिए मेष से मीन तक का हाल..       कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर       युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       शुक्रवार का राशिफल: शुक्र देव की कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें 12 दिसंबर का भविष्यफल       🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर       गुरुवार का राशिफ़ल: 11 दिसंबर 2025; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....       आज का राशिफल (9 दिसंबर 2025): भाग्य का साथ, नए अवसर और सकारात्मक बदलाव - जानें आपकी राशि के लिए क्या खास है..      

हिमाचल

हिमाचल में टला बड़ा हादसा: "बस का मेन पट्टा टूटा, बस हुई बेकाबू -100 फीट गहरी खाई में गिरने से पहले पेड़ों में अटकी, 25 यात्रियों की जान बाल-बाल बची" पढ़ें पूरी खबर..

May 07, 2025 02:12 PM
हिमाचल में टला बड़ा हादसा, बस बेकाबू होकर खाई में लुढ़की, पेड़ों ने बचाई 25 ज़िंदगियाँ : (उरला, मंडी - NH-154)
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले में बुधवार सुबह एक बड़ा बस हादसा टल गया। बैजनाथ से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस उरला के पास अचानक बेकाबू होकर खाई की ओर लुढ़की, लेकिन गहराई में गिरने से पहले ही पेड़ों में फंस गई। बस में सवार 25 यात्रियों की जान चालक की सूझबूझ और पेड़ों ने बचा ली। अगर बस कुछ फीट और नीचे जाती, तो यह हादसा भयावह हो सकता था। पढ़ें पूरी खबर..

मंडी: हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154) पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बैजनाथ से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस उरला के पास अचानक बेकाबू होकर खाई की ओर लुढ़क गई। हादसे के वक्त बस में कुल 25 यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का मेन पट्टा टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि, सौभाग्य से बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जाते-जाते पेड़ों में फंस गई, जिससे बस को गहरी खाई में गिरने से बचा लिया गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सीढ़ियों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसडीएम पधर सुरजीत सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। एचआरटीसी पधर खेपन कार्यालय के इंचार्ज हेमराज ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

दूसरी बस से भेजे गए यात्री

प्रशासन ने सभी यात्रियों को एक अन्य बस के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया। यात्रियों ने चालक की सराहना करते हुए कहा कि अगर उसने समय रहते सूझबूझ न दिखाई होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जांच जारी

प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जांच जारी है। प्राथमिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है। एचआरटीसी विभाग द्वारा भी मामले की आंतरिक जांच की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

कुंहर: राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में वार्षिक पारितोषिक समारोह का भव्य आयोजन - प्रतिभा, उत्साह और उपलब्धियों का शानदार प्रदर्शन, समारोह में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक - पढ़ें पुरी खबर

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन पर व्यक्त किया शोक - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: खाने की चीज समझकर चबाया 'मौत का गोला', धमाके से उड़ा गाय का जबड़ा; इलाके में हड़कंप - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार में 'ऑल इज वेल' का भ्रम टूटा: डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अल्टीमेटम- 'अफसरशाही पर कसें नकेल'; सड़कों पर रोती रहीं नर्सें, नदारद रहे मंत्री - पढ़ें पूरी खबर

युग हत्याकांड: इंसाफ की आस में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीड़ित परिवार, हाईकोर्ट के फैसले को कड़ी चुनौती, शीर्ष अदालत में न्याय की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

🔥 Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक—हिमाचल में इस दिन बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के प्रबल संकेत - पढ़े पूरी खबर

संजय अवस्थी केस में हाईकोर्ट सख्त: राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश, कानूनी प्रक्रिया तेज़—जानें पूरा मामला

हिमाचल पुलिस का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर वर्दी के दुरुपयोग पर कड़ा प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर निलंबन से सेवा समाप्ति तक कार्रवाई - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में जल-प्रबंधन की बड़ी नाकामी: कहीं टंकियां छलक रहीं, कहीं लोगों को बूंद भी नहीं मिल रही - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला IGMC में चिकित्सा की नई मिसाल: 75 वर्षीय बुज़ुर्ग के लिवर और किडनी के कैंसर का एक साथ सफल ऑपरेशन - पढ़ें पूरी खबर..