सुरजपुर विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, विनोद ठाकुर अध्यक्ष व प्रकाश चन्द शर्मा बने सचिव       आज का पंचांग: 23 May 2025; आज अपरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक       आज का राशिफल: 23 मई 2025; शुक्रवार का दिन क्या लाया है आपके लिए खास ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में आज और कल ओलावृष्टि-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : सेवानिवृत्त कर्मियों को संशोधित वेतनमान के लाभ देने पर रोक, जानें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में कुत्तों का आतंक: स्कूल जा रही छात्रा पर किया हमला, एक दिन में 11 लोग शिकार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की लापरवाही, जान पर बन आई ! जिस छात्रा ने पहले फेल होने पर खाया था जहर, वो अब पास हो गई, पढ़ें पूरी खबर...       आज का पंचांग : 22 मई 2025 (गुरुवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       आज का राशिफल : 22 मई 2025; "दिन की शुरुआत करें राशिफल के साथ, आज किसका चमकेगा नसीब ? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल..       हपुटवा शिष्टमंडल ने नए निदेशक प्रो. कुलदीप अत्री का किया भव्य स्वागत, शिक्षा केंद्र की मजबूती और सुविधाओं के सुधार की रखी मांग, पढ़ें पूरी खबर...      

राशिफल

आज का राशिफल: 23 मई 2025; शुक्रवार का दिन क्या लाया है आपके लिए खास ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल

May 23, 2025 06:10 AM

!!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए निराशा भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में आपके अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, लेकिन उसमें आप मामले को धैर्य से सुलझाएं, नहीं तो लड़ाई लंबी चल सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी को पार्टनर बनाने से पहले उसकी जांच-पड़ताल अवश्य करें। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। शुभांक- 1 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुख में रहने वाला है और आप किसी मामले में समझौता बहुत ही सोच विचारकर करें, उसके नीति व नियमों को अवश्य जानें। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उस भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें नहीं तो समस्या हो सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की सोचेंगे। आपको किसी बड़ी कंपनी में निवेश करने का मौका मिल सकता है। जो लोग किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान हैं, तो उनका वह काम पूरा हो सकता है। आपको संतान के करियर को लेकर यदि कुछ चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी, और आपकी यदि नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - ग्रे है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस संबंधी कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस ना आने से आपको निराशा हाथ लगेगी और आप किसी से अपने मन की समस्या भी नहीं बता पाएंगे। संतान को यदि आप कुछ जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेंगी। आपको पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने आस-पड़ोस में हो रहे किसी वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप यदि किसी नए वाहन की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। राजनीति के कामों में कार्यरत लोग किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह अपने साथियों से बातचीत कर सकते हैं और आपका कोई लेन देन से संबंधित मामला आपको समय रहते निपटाना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - ग्रीन है।

☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है और व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जिसके कारण आप संतान को भी कुछ अच्छे कामों का पाठ पढ़ाएंगे। आपको यदि कोई चोट या दर्द आदि चल रहा था, तो वह फिर से उभर सकता है। आपको अपने परिजनों से किसी भी वैचारिक मतभेद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता पिता से अपने मन की कुछ बातों पर बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कामों का फायदा उठा सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ तुला राशि :- आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको अपने साथी के ऊपर किसी बात को लेकर शक हो सकता है, जिसके कारण दोनों के बीच अनबन बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी बात को लेकर विरोध ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आपको पुराने गिले-शिकवे नहीं उठाने हैं। आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आप भाईचारे को पूरा बढ़ावा देंगे। आपकी अपने भाइयों से खूब जमेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप किसी गलत बात के लिए अधिकारियों के सामने हां कर सकते हैं, जो आपको परेशान करेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा, जिसके कारण आपका कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आपको घर परिवार में जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी पुराने कर्ज को भी उतार सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधित मामलों में कुछ कमजोर रहने वाला है। आप मन सें लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी बात को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है, जिससे आप घबराइए नहीं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग भागदौड़ में लगे रहेंगे, फिर भी वह मन मुताबिक लाभ ना पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन आप अपने घर में किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपकी किसी गलती के लिए कार्यक्षेत्र में आपको दंड मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए काम को करने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करते हैं, उन्हे कोई बड़ा पद मिल सकता है, और आप बिजनेस के लिए कोई सर्च कर सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन भाई बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त करें, नहीं तो वह लंबी चल सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, उन्हें शिक्षा से संबंधित कुछ नये अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सब कुछ नया सीखने की होड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। माता-पिता से आप किसी जरुरी बात के लिए बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको किसी गलत बात के लिए हां करने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी से संतान से संबंधित कुछ समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं, जिनका समाधान आप मिलकर खोजेंगे। शुभांक - 2

डिस्क्लेमर:

इस लेख में प्रस्तुत समस्त जानकारी, ज्योतिषीय गणनाएं एवं सामग्री विभिन्न पंचांगों, ज्योतिष शास्त्रों, धार्मिक ग्रंथों, विशेषज्ञों के मतों एवं सार्वजनिक स्रोतों से संकलित की गई है। यह केवल सामान्य सूचना देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इसकी पूर्णतः शुद्धता, सटीकता या विश्वसनीयता की कोई गारंटी नहीं दी जाती। पाठक किसी भी निर्णय या विश्वास के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। हमारा उद्देश्य किसी प्रकार की मान्यता थोपना नहीं, बल्कि जानकारी उपलब्ध कराना मात्र है।

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल : 22 मई 2025; "दिन की शुरुआत करें राशिफल के साथ, आज किसका चमकेगा नसीब ? पढ़ें 12 राशियों का राशिफल..

आज का राशिफल: 21 मई 2025 : वसुमती योग से वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि को लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

आज का राशिफल: 20 मई 2025; मंगलवार का दिन कैसा रहेगा ? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल

सोमवार का राशिफ़ल: 19 मई 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..

आज का राशिफल: 18 मई 2025; मेहनत से मिलेगा सम्मान, नई शुरुआतों के लिए अनुकूल समय, सतर्कता भी जरूरी, पढ़ें आज की भविष्यवाणी..

आज का राशिफल : 16 May 2025: इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 15 मई 2025; गजकेसरी योग से लाभ पाएंगे वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 14 मई 2025; मिथुन, कन्या और तुला सहित कई राशियों को शुभ योग से लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

आज का राशिफल : 13 मई 2025; आज इन राशि के जातकों को सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

सोमवार का राशिफ़ल: 12 मई 2025; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..