हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | January 17, 2026
अर्की: होमगार्ड जवान जय प्रकाश का आकस्मिक निधन, अर्की में शोक की लहर -       आज का राशिफल : 17 जनवरी 2026; मकर राशि में बुधादित्य योग का उदय, शनिवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत!       ई-विधान में अव्वल हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने तकनीकी नवाचारों पर दिया जोर - लोकतंत्र और AI पर रखे बेबाक विचार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में भ्रष्टाचार का 'शर्मनाक' चेहरा: जमीन की तकसीम के बदले मांगी 'शराब और मांस' की दावत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका भाग्य और किन उपायों से चमकेगी किस्मत -       "जनता का आशीर्वाद ही मेरी सुरक्षा, वापस ले लें गनमैन": IPS विवाद पर विक्रमादित्य सिंह का तीखा प्रहार - पढ़ें पूरी खबर       विश्व शांति और लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिल्ली में जुटे 53 राष्ट्रमंडल देश; हिमाचल के विस अध्यक्ष ने पेश किया राज्य का पक्ष - नई दिल्ली में गूँजी हिमाचल की आवाज़, पढ़ें पूरी खबर       ​जहाँ खत्म होती है उम्मीद, वहाँ हाथ थामती है 'सेवा भारती'; आईजीएमसी में सेवा की नई परिभाषा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मकर संक्रांति पर सूर्य का महागोचर; जानें उत्तरायण की शुरुआत आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगी       अर्की अग्निकांड: सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने ली 10 जानें; जांच में अवैध सिलेंडरों का खुलासा, मकान मालिक पर FIR - पढ़ें पूरी खबर..      

पंचांग

आज का पंचांग: 26 May 2025; आज शनैश्वर जयंती, और वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

May 26, 2025 09:22 AM

26 मई 2025 का दिन ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व रखता है। आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और इस दिन दो प्रमुख व्रत - शनैश्वर जयंती और वट सावित्री व्रत मनाए जा रहे हैं। ऐसे पावन अवसर पर शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग और अन्य पंचांग विवरण जानना आवश्यक है ताकि दिन की शुरुआत शुभ कार्यों के साथ की जा सके।


 आज का पंचांग


पंचांग: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 05, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 13, जिल्काद 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग प्रातः 07 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। शकुनि करण मध्याह्न 12 बजकर 12 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजकर 41 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार शनैश्चर जयंती, पितृकार्येषु अमावस्या, वट सावित्री व्रत (अमावस्या-पक्ष)।

सूर्योदय का समय 26 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 25 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 26 मई 2025 : शाम में 7 बजकर 11 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 26 मई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 मई 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 25 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शनिदेव की विशेष पूजा अर्चना करें और सरसों के तेल का दिया जलाएं।


26 मई 2025 का दिन धार्मिक आस्था, व्रत, और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत पावन है। शनैश्वर जयंती पर शनिदेव की आराधना और वट सावित्री व्रत के संकल्प से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की जाती है। आज के दिन बताए गए शुभ मुहूर्तों का पालन कर यदि धार्मिक अनुष्ठान किए जाएं, तो पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, राहुकाल व अन्य अशुभ समयों से बचकर कार्यों को संपन्न करना लाभकारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज 5 दिसम्बर 2025 का पंचांग: शुभ–अशुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग और आज का विशेष उपाय

आज का पंचांग: 8 सितम्बर 2025;-पितृपक्ष आरंभ, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और आज का उपाय

आज का पंचांग : 7 सितम्बर 2025; पूर्णिमा, सत्यनारायण व्रत और चंद्र ग्रहण का विशेष संयोग, जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग : 6 सितंबर 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

शुक्रवार का पंचांग: 5 सितंबर 2025; तिथि, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, राहुकाल का समय जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग

आज का पंचांग - 04 सितम्बर 2025 (गुरुवार): जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग : रविवार, 31 अगस्त 2025: जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

ऋषि पंचमी व्रत आज, जानें 28 अगस्त 2025 का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का उपाय

आज का पंचांग: 22 अगस्त 2025; पिठोरी अमावस्या आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, ग्रहस्थिति और विशेष उपाय