हिमाचल में बिगड़ता मौसम! भारी बारिश और ओलावृष्टि का डबल अटैक, 4 जिलों पर ऑरेंज अलर्ट का साया, और बाकी के लिए एलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग : 30 मई 2025 : जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र व उपाय..       शुक्रवार का राशिफल: 30 मई 2025; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हिमाचल विधानसभा में हरियाणा समिति का भव्य स्वागत, शिष्टाचार भेंट में उजागर हुईं दोनों राज्यों की संसदीय परंपराएं, लोकतांत्रिक संवाद को मिला नया आयाम, कौंसिल चैम्बर के इतिहास से भी हुई रूबरू — पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल में पाकिस्तानी लिंक ! देहरा से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिले संवेदनशील दस्तावेज, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 29 मई 2025; आज इन राशि वालों की सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि, कारोबार में होगा लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग : 29 मई 2025 (गुरुवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के ज्ञापन को बताया राजनीति से प्रेरित, कहा - सीबीआई जांच में सरकार दे रही पूरा सहयोग, पढ़ें पूरी खबर..       विमल नेगी मौत मामला: भाजपा विधायक दल पहुंचा राजभवन, सीएम सुक्खू के इस्तीफे और HPPCL में ED जांच की मांग, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 28 मई 2025 : गजकेसरी योग का उत्तम संयोग, गणेशजी की कृपा से इन 5 राशियों के विघ्न होंगे दूर, पढ़ें आज का राशिफ़ल..      

पंचांग

आज का पंचांग: 27 मई 3025; आज ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

May 27, 2025 08:22 AM

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है। आज रोहिणी नक्षत्र के साथ इस दिन का आरंभ हो रहा है। आज धृति योग है। वहीं आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं। आज मगलवार का दिन है। यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। साथ ही आज तीसरा बड़ा मंगल है। इसलिए इस दिन महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। ऐसी मान्यता है इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी दुखों से छुटकारा मिल सकता है।

आप आज के तिथि के हिसाब से बड़ा मंगल का व्रत रख सकते हैं। साथ ही आज शनिदेव की पूजा का भी विधान है। अब ऐसे में आज 27 मई 2025 को किस मुहूर्त में काम करना शुभ माना जाता है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना चाहिए। साथ ही आज किन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पञ्चाङ्ग

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 06, शक संवत 12747, ज्येष्ठ, कृष्ण, अमावस्या, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 14, जिल्काद 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

कृतिका नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 33 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग रात्रि 10 बजकर 54 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। नाग करण प्रातः 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार भौमवती अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या (स्नान दानादि प्रातः 08 बजकर 32 तक), भावुका अमावस्या, ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा का क्षय।

आज के व्रत त्योहार ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या और भौमवती अमावस्या।

सूर्योदय का समय 27 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 24 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 27 मई 2025 : शाम में 7 बजकर 11 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 27 मई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 मई 2025 :

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय दिन में 12 बजे से अगले दिन 28 मई को मध्य रात्रि 1 बजकर 25 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक।

आज का उपाय : शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पंचांग : 30 मई 2025 : जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र व उपाय..

आज का पंचांग : 29 मई 2025 (गुरुवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग : 28 मई 2025 (बुधवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 26 May 2025; आज शनैश्वर जयंती, और वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग, 24 May 2025 : आज शनि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 23 May 2025; आज अपरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक

आज का पंचांग : 22 मई 2025 (गुरुवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग : 21 मई 2025 (बुधवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

20 मई 2025 का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और खास उपाय

आज का पंचांग: 19 May 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक..